बड़ा हादसा: बेकाबू ट्रक ने दो दर्जन से अधिक लोगों को मारी टक्कर, एक दर्जन से ज्यादा घायल

रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भरतगंज बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर चल रहे व खड़े लोगों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग ट्रक की चपेट में आ गए, जिनमें एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना से पूरे बाजार में चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर जान बचाकर भागते नजर आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब भरतगंज बाजार में काफी भीड़भाड़ थी। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बाजार में घुस आया और सड़क किनारे खड़े तथा पैदल चल रहे लोगों को कुचलता चला गया। ट्रक की चपेट में आने से कई लोग सड़क पर गिर पड़े, जबकि कई को गंभीर चोटें आईं। हादसे में सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया और चारपहिया वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ वाहनों के शीशे टूट गए तो कुछ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल लोगों को सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और नजदीकी निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही डीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया। वहीं, हादसे से आक्रोशित लोगों ने ट्रक पर पथराव कर दिया, जिससे ट्रक का शीशा टूट गया। कुछ समय के लिए मौके पर तनाव का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की कोशिश की। हालांकि, समय रहते मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ट्रक चालक को भीड़ के चंगुल से बाहर निकाला और उसे सुरक्षित हिरासत में ले लिया। पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति को काबू में किया गया।

हादसे के कारण कुछ देर तक भरतगंज बाजार में यातायात भी बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का मुख्य कारण प्रतीत हो रही है। फिलहाल ट्रक को थाने ले जाकर खड़ा कर दिया गया है और चालक से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि घायलों की संख्या और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों के इलाज के लिए हर संभव मदद की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000