दिल दहला देने वाली वारदात: छोटे भाई ने बड़े भाई को जिंदा जलाया, जमीन विवाद में गई जान

अमेठी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर गांव में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जमीन विवाद में छोटे भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर बड़े भाई की झोपड़ी में आग लगा दी, जिससे वह जिंदा जल गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए पीड़ित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सुंदरपुर गांव निवासी 42 वर्षीय रामसजीवन गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब नौ बजे रामसजीवन अपनी झोपड़ी में मौजूद थे। इसी दौरान जमीन विवाद को लेकर उनके छोटे भाई जगन्नाथ गुप्ता और उसके पुत्र सचिन गुप्ता व सतीश गुप्ता ने कथित तौर पर योजनाबद्ध तरीके से झोपड़ी में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि रामसजीवन करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गए और उनकी पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।

आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। परिजन तत्काल रामसजीवन को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय गौरीगंज ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान गुरुवार सुबह करीब पांच बजे रामसजीवन की मौत हो गई। मृतक की पत्नी फूलपती देवी का पहले ही निधन हो चुका था। रामसजीवन अपने चार वर्षीय बेटे के साथ झोपड़ी डालकर जीवनयापन कर रहे थे। इस घटना के बाद मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया भी उठ गया है।

मृतक की भाभी कालिका देवी ने थाना अमेठी कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पूर्व में मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी थीं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस जघन्य घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जमीन विवाद ने एक परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया है, जिससे एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली सच्चाई सामने आई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000