सदन में हंगामा करने वाले 2 पार्षद सस्पेंडः नगर निगम सदन बैठक में भाजपा पार्षदों की हुई थी नोंकझोंक, 4 बैठकों में नहीं होंगे शामिल

नगर निगम में गुरुवार को हुई सदन की बैठक में हंगामा करने वाले दोनों पार्षदों को सस्पेंड कर दिया गया है। सदन में हंगामा करने और सदन की गरिमा को भंग करने के मामले में महापौर प्रमिला पांडेय ने उन पर कार्रवाई की है। उन्हें आगामी बैठकों में शामिल होने से रोक दिया है।

दोनों पार्षद गुरुवार को हुई सदन बैठक में हंगामा कर रहे थे और नेता सदन पार्षद नवीन पंडित समेत अन्य पार्षदों से उनकी तीखी नोंकझोंक भी हो गई थी। मेयर प्रमिला पांडेय उन्हें बार-बार शांत रहने के लिए भी कह रही थी, इसके बाद भी वह लगातार सदन में चीख चिल्ला रहे थे। उनकी इसी अनुशासन हीनता के कारण उन पर कार्रवाई की गई है।

भाजपा के दोनों पार्षद 4 बैठकों में रहेंगे बाहर

महापौर प्रमिला पांडेय ने अनुशासन हीनता और सदन की गरिमा भंग करने के मामले में भाजपा के वार्ड नंबर 37 के पार्षद पवन गुप्ता और वार्ड नंबर 4 के पार्षद अंकित मौर्या के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों आगामी 4 बैठकों में शामिल नहीं हो सकेंगे। मेयर ने दोनों को सदन की आगामी चार बैठकों के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

अपने क्षेत्र की समस्या बताना चाहते थे दोनों

सदन में हंगामे और अनुशासन हीनता के कारण सस्पेंड होने वाले दोनों पार्षद पवन गुप्ता और अंकित मौर्या भाजपा से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि सदन के दौरान वह अपने क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्य और उनके क्षेत्र की अनदेखी का मुद्दा सदन में उठाना चाहते थे।

उनका कहना था कि उनके क्षेत्र में विकास काम पूरी तरह से रुके हुए हैं और उनके प्रस्तावों को पास नहीं किया जा रहा है। विकास के लिए उन्हें मिलने वाला बजट भी जारी नहीं हो रहा है और जो प्रस्ताव वह तैयार करते हैं, उनकी फाइल ही गायब हो जाती है। उनका कहना है कि यही मुद्दा वह सदन में उठाना चाहते थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000