प्यार, शादी और मौत: 22 दिन पहले जिस पेड़ के नीचे लिये सात फेरे, उसी से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

यूपी के सीतापुर में प्रेम विवाह के 22वें दिन पति-पत्नी के शव फंदे से लटके मिले। खुशीराम और मोहिनी ने 22 दिन पहले अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक पेड़ के नीचे सात फेरे लेकर शादी की थी। रविवार सुबह दोनों के शव उसी पेड़ की एक डाल से एक ही रस्सी के दो फंदों के सहारे लटकते मिले।

सीतापुर के अनियाकला गांव स्थित महामाई मंदिर के पास रविवार सुबह पति-पत्नी के शव एक ही पेड़ से लगे फंदे से लटकते मिले। छह दिसंबर को दोनों ने परिजनों की इच्छा के खिलाफ इसी मंदिर में प्रेम विवाह किया था। ग्रामीणों के अनुसार शादी के बाद परिजन राजी हो गए थे। ऐसे में घटनाक्रम को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार यह हत्या का भी मामला हो सकता है। बस्तीपुरवा निवासी खुशीराम (22) और मोहिनी (19) पट्टीदार थे। करीब तीन वर्ष पहले दोनों करीब आए। पट्टीदार होने के कारण विवाह संभव नहीं था। इसलिए उन्होंने छह दिसंबर को महामाई मंदिर में पहुंचकर शादी कर ली। इसके बाद परिजन भी मान गए।

दोनों घर पर ही रह रहे थे। खुशीराम के परिजनों के अनुसार, रविवार तड़के करीब पांच बजे दोनों घर से बाहर निकले। काफी देर तक नहीं लौटे तो तलाश शुरू की गई। घर से करीब एक किमी दूर महामाई मंदिर के पास पेड़ से दोनों के शव लटकते मिले। मोहिनी के पैर जमीन को छू रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि दोनों के परिजनों ने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

22 दिन पहले जिस पेड़ के नीचे लिये सात फेरे, उसी से लटके मिले शव

सीतापुर के हरगांव के अनिया कलां गांव निवासी खुशीराम और मोहिनी ने 22 दिन पहले अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक पेड़ के नीचे सात फेरे लेकर शादी की थी। रविवार सुबह दोनों के शव उसी पेड़ की एक डाल से एक ही रस्सी के दो फंदों के सहारे लटकते मिले। ग्रामीणों में चर्चा रही कि दोनों ने एक दूजे का मरते दम तक साथ निभाया।
किसी को यह नहीं पता था कि दोनों जिस पेड़ के नीचे साथ जीने मरने की कसमें खा रहे हैं, वहीं उनकी मौत होगी। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार 6 दिसंबर को खुशीराम और मोहिनी ने करीब तीन साल के प्रेम प्रसंग के बाद गुपचुप ढंग से शादी की थी।
दोनों आपस में चचेरे भाई बहन लगते थे। इस रिश्ते को सामाजिक व पारिवारिक स्वीकार्यता नहीं मिल पा रही थी। हालांकि इस गुपचुप शादी की खबर परिजनों को लग गई थी।  दोनों परिवारों के लोग जब तक शादी रुकवाने पहुंचे, तब तक सारी रस्में पूरी हो चुकी थीं। इसके बाद मजबूरन दोनों परिवारों ने इस शादी को स्वीकार कर लिया। परिजनों के अनुसार मोहिनी और खुशीराम ने रात करीब आठ बजे भोजन किया।
इसके बाद सोने चले गए। रविवार सुबह जब परिजन उठे तो दोनों अपने कमरे में नहीं थे। काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस दौरान ग्रामीणों ने शव लटके होने की सूचना दी तो कोहराम मच गया। घर से करीब एक किलोमीटर दूर उसी पेड़ की एक टहनी के सहारे एक ही रस्सी के दो फंदों से शव लटके हुए थे। दोनों के पैर जमीन को छू रहे थे। सभी बिंदुओं पर पुलिस पड़ताल जारी है।

शादी की बधाई देने आए लोग अंतिम संस्कार में हुए शामिल

परिजनों के अनुसार घर में शादी की खबर सुनकर उनके कई रिश्तेदार दूर दराज से बेटे और बहू को आशीर्वाद देने आये थे। अभी दुल्हन के हाथों की मेंहदी सूखी भी नहीं थी कि घर में मातम पसर गया। जो लोग शादी की बधाई देने आए थे, वहीं दोनों के अंतिम संस्कार के साक्षी बन गये। गांव में इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000