उत्तरप्रदेशमेरठ पार्टी में बेटी के संग नाच रहे साले की जीजा ने कर दी हत्या By Pratibha Rajdar Last updated Dec 30, 2025 312 मेरठ में बर्थ-डे पार्टी में बेटी के संग नाच रहे साले पर जीजा भड़क गया। मामला इतना बढ़ा कि जीजा ने चाकू से गोदकर साले की हत्या कर दी। परिजन इसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर भागे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल साले की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। लिसाड़ी थाना क्षेत्र की घटना ( Party ) हत्या की यह वारदात मेरठ के लिसाड़ी थाना क्षेत्र स्थित गुर्जर चौक के पास की है। यहां के रहने वाले सलीम ने पत्नी के जन्मदिन पर पार्टी रखी थी। इस पार्टी में यार-रिश्तेदार भी पहुंचे थे। सब कुछ सामान्य चल रहा था। सभी लोग फिल्मी गानों की धुन पर डांस कर रहे थे। इसी बीच सलीम ने देखा कि उसका साला युनूस उसकी बेटी के साथ डांस कर रहा है। बेटी के साथ यूनुस का डांस करना सलीम को पसंद नहीं आया। इसी को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच तनातनी हो गई। इसे गुस्साए सलीम ने अपने साले युनूस पर चाकू से एक के बाद एक हमले कर दिए। अपराध 312 Share