BJP पार्षद के बेटे ने दरोगा को दी गाली, LIU हेड कॉन्स्टेबल को युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

वाराणसी। नए साल का जश्न मनाने के लिए देश-विदेश से लाखों की भीड़ काशी में उमड़ी थी। इस भीड़ को नियंत्रित तरीके से संचालित करना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण था। इसी भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने शहर के कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन से लेकर वन-वे जैसे कदम उठाए थे, लेकिन इसी डायवर्जन का पालन करना एक दरोगा को भारी पड़ गया, तो एक अन्य घटना में देर रात हुड़दंगियों से डीजे बजाने को लेकर मना करने पर एक एलआईयू हेड कॉन्स्टेबल को मनबढ़ युवाओं ने पीट दिया। घटना मणिकर्णिका घाट के पास हुई, तो दूसरी घटना लंका थाने के सीर क्षेत्र में हुई। मणिकर्णिका घाट पर हुकुलगंज के पार्षद बेटे को दूसरी तरफ से जाने पर कहने पर दरोगा को पार्षद बेटे ने अपशब्द कहे, इस मामले में चौक थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

चौकी प्रभारी ने कहा- भीड़ है इधर से मत जाइए, पार्षद पुत्र ने दी गाली

घटना गुरुवार शाम की है। चौक थाने के ब्रह्मनाल चौकी प्रभारी मणिकर्णिका घाट पर भीड़ बढ़ जाने की वजह से ट्रैफिक डायवर्ट करा रहे थे। इसी बीच हुकुलगंज वार्ड पार्षद ब्रजेश श्रीवास्तव के बेटे हिमांशु श्रीवास्तव अपने दो साथियों के साथ बाइक से मणिकर्णिका घाट परिचित के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। मणिकर्णिका घाट पर भीड़ ज्यादा होने की वजह से घाट की तरफ बाइक ले जाने पर स्थानीय पुलिस ने मना कर रखा था, ताकि पैदल चलने वालों और अंतिम संस्कार कराने आए लोगों को दिक्कत न हो। इसी का हवाला देते हुए चौकी प्रभारी ने पार्षद पुत्र को मना किया। मना करने पर पार्षद पुत्र नाराज़ होते हुए चौकी प्रभारी को मां-बहन की गालियां देते हुए उलझ गए और धक्का-मुक्की करने लगे। इसी घटनाक्रम में पार्षद पुत्र और उनके साथियों ने चौकी प्रभारी पर हमला कर दिया। इस मामले में चौकी प्रभारी की तरफ से मुकदमा दर्ज करा कर पार्षद पुत्र को हिरासत में ले लिया।

डीजे बजाने पर मना किया तो एलआईयू कॉन्स्टेबल को पीटा

बुधवार की देर रात नए साल को लेकर शहर के कई इलाकों में तेज आवाज पर डीजे बजाया जा रहा था। इसी बीच अपनी ड्यूटी पूरी कर क्षेत्रीय एलआईयू हेड कॉन्स्टेबल रणधीर गुप्ता देर रात अपने आवास जा रहे थे। लंका थाने के शिवराज नगर कॉलोनी में ही रणधीर गुप्ता किराए के मकान में रहते हैं। घर के पास ही तेज आवाज में नशे में धुत दर्ज़नों युवक डीजे बजा कर नए साल का जश्न मना रहे थे।

एलआईयू हेड कॉन्स्टेबल रणधीर ने हुड़दंग कर रहे युवकों से देर रात का हवाला देते हुए डीजे की आवाज को कम करने की रिक्वेस्ट की, लेकिन जश्न में मगन नशे में धुत युवकों को ये पसंद नहीं आया और रणधीर गुप्ता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। किसी तरह भाग कर रणधीर गुप्ता ने अपनी जान बचाई। इस घटना में हेड कॉन्स्टेबल रणधीर को नाक पर गंभीर चोट भी आई और देर रात 3 बजे ट्रॉमा सेंटर में अपना इलाज कर सहकर्मियों के साथ वापस घर लौट पाए। इस मामले में लंका पुलिस मामले की जांच कर आगे के विधिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000