17 साल पहले की थी चाचा के परिवार के 8 लोगों की हत्या, अब रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी को मार डाला

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के लोनी के अशोक विहार में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी योगेश की हत्या का मामला अब महज कत्ल नहीं, बल्कि अपराध की एक गहरी साजिश के रूप में सामने आया है। गुरुवार को हुए इस हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस अब इस मामले के फरार किरदारों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस पूरी वारदात का सबसे खौफनाक पहलू मुख्य आरोपी अरविंद कुमार का वह आपराधिक इतिहास है, जिसे जानकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए।

जांच में सामने आया कि पकड़ा गया अरविंद कुमार मूल रूप से बुलंदशहर के ग्राम बरारी का रहने वाला है। साल 2008 में अरविंद ने अपने पिता के साथ मिलकर सगे चाचा के पूरे परिवार की हत्या कर दी थी। उस वक्त अरविंद नाबालिग था। उसने अपने पिता के साथ मिलाकर कुल 8 लोगों की जान ले ली थी। इस जघन्य हत्याकांड में उसके पिता को फांसी की सजा सुनाई गई थी, जिसे बाद में उम्रकैद में बदल दिया गया। जमानत पर बाहर आने के बाद अरविंद लोनी में आकर रहने लगा और चक्की की दुकान खोल ली, ताकि किसी को उसके खूनी अतीत की भनक न लगे।

पुलिस पूछताछ में अरविंद ने योगेश को रास्ते से हटाने की अपनी निजी वजह भी साफ की। अरविंद ने पुलिस को बताया कि वह गली के कुत्तों को दूध और भोजन देता था, जिसका योगेश हमेशा विरोध करता था। वो अक्सर शराब पीकर अरविंद को इसी बात पर भला बुरा कहते हुए झगड़ा करता था, जिससे वो योगेश से खुन्नस रखता था। इसी गुस्से को योगेश के बेटों ने भांप लिया था। जब नीतीश और गुड्डू ने अपने पिता योगेश की हरकतों से परेशान होकर उन्हें मारने की बात कही तो अरविंद अपनी पुरानी रंजिश और 5 लाख की सुपारी के लालच में इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए राजी हो गया।

इस हत्याकांड में अरविंद अकेला नहीं था। उसने अपने जीजा नवीन को भी साजिश में शामिल किया, जो यूपी पुलिस में सिपाही है। कौशांबी की मीडिया सेल में तैनात सिपाही नवीन छुट्टी पर आया था और उसने अपने साले का साथ देते हुए योगेश पर गोलियां बरसाईं। ड्यूटी पर वापस न लौटने के कारण नवीन को पहले ही लाइन हाजिर किया जा चुका है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000