प्रेमिका सना के लिए सरहद पार करके पाकिस्तान पहुंचे बादल बाबू ने कबूला इस्लाम,भारत लौटने से किया इनकार

अलीगढ़। फेसबुक पर दोस्ती के बाद सना रानी के प्यार में सरहद पार करके पाकिस्तान पहुंचे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के बरला के बादल बाबू ने सजा तो पूरी कर ली है,लेकिन जुर्माना न भर पाने की वजह से अभी उसे कुछ दिन और जेल में रहना पड़ेगा।बादल के केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता फियाज रामे ने नए साल पर वीडियो डालकर इसका खुलासा किया है। फियाज रामे ने कहा है कि लाहौर जेल में बंद बादल से उनकी मुलाकात हुई है।बादल ने बताया है कि उसने पूरी तरह से इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है, वह अब पाकिस्तान में ही रहना चाहता है। उसने भारत लौटने से मना कर दिया है। हालांकि नियमों के तहत वह पाकिस्तान में नहीं रह सकता है। इसलिए उसे डिपोर्ट ही किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार बरला के गांव खिटकारी के बादल बाबू को 27 दिसंबर 2024 को पाकिस्तान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने वीजा या दस्तावेज मांगे तो बादल नहीं दे सका था,इसके बाद उसे जेल भेज दिया था। 30 अप्रैल को बादल को एक साल कैद की सजा सुनाई गई। बादल के पिता कृपाल सिंह ने दिल्ली के एक मित्र के माध्यम से पाकिस्तान के कराची के अधिवक्ता फियाज रामे से संपर्क किया था, जो बादल के केस की पैरवी कर रहे हैं।फियाज रामे ने कुछ दिन पहले वीडियो डालकर बताया था कि बादल ने सजा पूरी कर ली है। उसे डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। एक सप्ताह में उसे भारत वापस भेज दिया जाएगा। एक जनवरी 2026 को फियाज रामे ने एक वीडियो डाला,इसमें कहा है कि वह जिला जेल लाहौर में मौजूद हैं।

बादल की सजा पूरी हो चुकी है,उसे डिपोर्ट करने की प्रक्रिया को साझा कर रहे हैं। आज उनकी बादल से मुलाकात हुई है, इसे लेकर विस्तृत वीडियो डालने की बात कही। इसके बाद कृपाल सिंह ने अधिवक्ता फियाज रामे से संपर्क करने का प्रयास किया,लेकिन बात नहीं हो सकीं। हालांकि देर रात फियाज रामे ने एक और वीडियो डाली। इसमें बताया कि पाकिस्तान के गृह मंत्रालय से अनुमति के बाद उन्होंने लाहौर जेल में बादल से मुलाकात की है। बादल ने सजा पूरी कर ली है,लेकिन वह जुर्माना नहीं भर पाया है। इसलिए उसे कुछ दिन और अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी। सना रानी के मिलने के सवाल उसने बताया कि जेल में सना उससे मिलने के लिए नहीं आई। इसे लेकर और कुछ बातें हैं, जिसके बारे में फियाज रामे ने जल्द ही जानकारी साझा करने को कहा है।

बादल को लेकर परिवार की चिंता बढ़ी

इस खुलासे के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई है।बादल बाबू के पिता कृपाल सिंह ने बताया कि वकील ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बादल बाबू से बात कराने की बात कही थी,लेकिन ऐसा नहीं हो सका है।कृपाल ने कहा कि कुछ समझ नहीं आ रहा है। मेरे पास तो इतने रुपये भी नहीं है कि जुर्माना भर पाऊं।कृपाल ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करके बादल की सुरक्षित वतन वापसी कराएं।

जेल में बादल ने पढ़ी नमाज,रह रहा है अलग बैरक में

अधिवक्ता फियाज रामे ने बताया कि बादल ने जेल में रोजाना नमाज पढ़ी है।जेल में उसकी हर जरूरतों का ख्याल रखा गया,वह अलग बैरक में रह रहा है,किसी तरीके की कोई परेशानी नहीं है,वह पाकिस्तान में ही रहना चाहता है। उसे किसी किस्म का नुकसान न पहुंचाया जाए।फियाज रामे ने कहा कि सरकार का फैसला होता है कि अगर कोई कैदी सजा पूरी कर ले तो वापस डिपोर्ट ही किया जाता है। इसे लेकर भारतीय एंबेसी से संपर्क किया जाएगा। पाक सरकार को एप्लीकेशन दी जाएगी, जिस पर सरकार की ओर से फैसला लिया जाएगा। हालांकि बादल कब तक वापस आएगा, इसका खुलासा अभी नहीं कर सकते। जल्द ही इसे लेकर जानकारी दी जाएगी।

बता दें कि गांव खिटकारी नगला निवासी कृपाल सिंह मजदूरी करते हैं।कृपाल सिंह के तीन बेटे और एक बेटी हैं।मझला बेटा बादल बाबू दिल्ली की एक एक्सपोर्ट कंपनी में बतौर रेडीमेड कपड़ों की सिलाई का कार्य करता था।फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के प्रांत लाहौर से लगभग 240 किलोमीटर दूर मंडी बहाउददीन के माउंग गांव की 21 वर्षीय सना रानी से दोस्ती हो गई। 2 जनवरी 2024 को पहली बार बादल सना से मिलने सरहद पार कर गया।पाकिस्तान की आर्मी ने बादल को पकड़कर भारतीय सेना के हवाले कर दिया।इसके बाद 20 जुलाई को भी बादल सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंच गया। दूसरी बार भी पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना को सौंप दिया।

सेना के जवानों ने बादल के पिता कृपाल सिंह से संपर्क कर बाघा बार्डर बुलाकर उनके के हवाले कर दिया। 23 नवंबर को बादल दिल्ली से गांव आया।चार दिन बाद वापस दिल्ली चला गया। 22 दिसंबर 2024 को बादल सरहद पार कर प्रेमिका सना से मिलने उसके गांव माउंग पाकिस्तान पहुंच गया।दो दिन तक उसके घर पर रहा।मां बेटी ने उसे घर से भगा दिया तो वहीं नबाब असगर के यहां नौकरी लगा ली।बादल को बकरी चराने काम दिया गया। बकरी चराने के दौरान जब उसके साथी उससे बात करते थे तो वह अपनी भाषा में बात करता था। शक होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 27 दिसम्बर को सदर थाने के इंस्पेक्टर अंजुम शहजाद ने बादल को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में बादल सबकुछ सच बताया कि वह सरहद पार कर यहां सना से मिलने आया है।फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। 10 जनवरी 2025 को पुलिस ने बादल को न्यायालय में पेश किया,जहां से बहाउददीन मंडी जेल भेज दिया।पुलिस ने सना से भी पूछताछ की।सना ने पुलिस को बताया कि वह उससे प्यार नहीं करती है।पाकिस्तान की तमाम जासूस एजेंसियों ने जांच भी की। पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की,जिसमें बादल पर सरहद पार करने का ही आरोप पाया गया। 13 मई को न्यायालय ने बादल को एक साल की सजा सुनाई। इसके बाद बहाउददीन मंडी जेल से पाकिस्तान की किसी दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000