आधी रात को खुद ही हथौड़े से तोड़ डाली अवैध मस्जिद… संभल में बुलडोजर एक्शन से पहले मुस्लिम समुदाय ने उठाया बड़ा कदम
संभल में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित मदीना मस्जिद को 4 जनवरी को ध्वस्त किया जाएगा। प्रशासन की कार्रवाई से एक दिन पहले, मस्जिद से जुड़े लोगों ने संभावित नुकसान को कम करने के लिए लोहे और लकड़ी के दरवाजे समेत अन्य सामान हटाना शुरू कर दिया है। मामला संभल जनपद के थाना असमोली क्षेत्र के गांव सलेमपुर सालार उर्फ हाजीपुर का है। यहां गाटा संख्या 641 की 439 वर्ग मीटर नवीन पर्ती की भूमि पर मदीना मस्जिद का निर्माण किया गया था। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह प्रकरण 0.212 हेक्टेयर भूमि से संबंधित है। हाजी शमीम के खिलाफ बेदखली के आदेश जारी किए गए थे और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के लिए उन पर 8.78 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। इस कार्रवाई के लिए 28 दिसंबर को नायब तहसीलदार बबलू कुमार, अरविंद कुमार सिंह और दीपक कुमार जुरैल के नेतृत्व में लेखपालों की एक टीम गठित की गई थी।
रविवार को मस्जिद से जुड़े लोगों ने निर्माण में लगी हजारों ईंटें, पांच लकड़ी के दरवाजे और लोहे के दरवाजे सहित अन्य सामान को सुरक्षित निकालने के लिए खुदतहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हाजी शमीम द्वारा अवैध कब्जा कर मस्जिद का पक्का निर्माण करने की रिपोर्ट लेखपाल ने 14 जून 2018 को दी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार कोर्ट में ‘ग्राम सभा बनाम हाजी शमीम मुतव्वली’ के नाम से विधिवत सुनवाई की गई, जिसमें तथ्यों और साक्ष्यों पर विचार किया गया। ही तोड़फोड़ शुरू कर दी थी। आगामी कार्रवाई के लिए प्रशासन ने दो नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों (ईओ) को जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।