गर्लफ्रेंड ने विदेशी बॉयफ्रेंड को चाकू से गोदकर मार डाला: खुद हॉस्पिटल लेकर पहुंची, बोली- लड़ रहा था तो गुस्सा आ गया

ग्रेटर नोएडा में गर्लफ्रेंड ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड के सीने पर चाकू से हमला कर दिया। जब खून बहने लगा, तो गर्लफ्रेंड उसे खुद हॉस्पिटल लेकर पहुंची। लेकिन विदेशी नागरिक की मौत हो चुकी थी। हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में युवती ने बताया- मैंने जान-बूझकर नहीं मारा। हम लोग पार्टी कर रहे थे। तभी झगड़ा हो गया। मुझे गुस्सा आ गया, तो मैंने उसके सीने पर चाकू मार दी। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। युवती मणिपुर की और उसका ब्वॉयफ्रेंड साउथ कोरिया का रहने वाला था।

जानिए पूरा मामला…

मोबाइल कंपनी में मैनेजर था डक ही यू साउथ कोरिया का रहने वाला डक ही यू एक मोबाइल कंपनी में मैनेजर था। उसका मणिपुर की लुंजेना पमाई के साथ अफेयर था। दोनों दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। एक साथ नोएडा सेक्टर 150 के पायस हाइड वेज नाम के सोसाइटी में रहते थे।

पूछताछ में लुंजेना ने पुलिस को बताया- शनिवार की रात हम दोनों पार्टी कर रहे थे। साथ में ड्रिंक किया। इसी बीच हम दोनों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नशे की हालत में मैंने अनजाने में चाकू से उसके सीने पर हमला कर दिया। मुझे नहीं पता था कि चाकू उसके सीने में घुस जाएगा और इतना गहरा घाव हो जाएगा।

थोड़ी ही देर में जब डक खून से लथपथ हो गया, तो मैं तुरंत उन्हें लेकर ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लुंजेना ने कहा- मैं उसे जान से मारना नहीं चाहती थी। जो कुछ भी हुआ, अनजाने में हुआ है। पुलिस अभी भी महिला से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया- फिलहाल मृतक डक के सीने पर चाकू का एक ही निशान दिख रहा है। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुख्ता होगा कि कितनी जगह पर वार हुआ है।

एडीसीपी बोले- शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया- जिम्स अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक सेक्टर-150 का रहने वाला था। उसकी पहचान डक ही यू के रूप में हुई है, जो दक्षिण कोरिया का नागरिक था और एक प्राइवेट कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

डक ही यू पिछले करीब 2 सालों से मणिपुर की रहने वाली एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। वह शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान गुस्से में महिला ने चाकू से वार कर दिया, जिससे युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000