IAS के किराये के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस रेड में सनसनीखेज खुलासा….

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला IAS अधिकारी के किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह मामला शहर के पुराने और घनी आबादी वाले  कीडगंज इलाके का है। पड़ोसियों की शिकायत और मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस ने देर रात छापा मारकर इस अवैध धंधे का पर्दाफाश किया।

पुलिस रेड के दौरान मकान के चार अलग-अलग कमरों में चार लड़के और चार लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके से दलाल सर्वेश दुबे को भी गिरफ्तार किया गया है, जो इस पूरे रैकेट का संचालन कर रहा था। पुलिस के अनुसार सर्वेश ग्राहकों से लड़कियों की सौदेबाजी करता था, डील तय करता था और मकान के बाहर निगरानी रखता था, ताकि किसी को शक न हो।

जांच में सामने आया है कि आरोपी सर्वेश दुबे ने यह मकान 15 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर लिया था। पकड़ी गई लड़कियां पश्चिम बंगाल, वाराणसी और प्रयागराज की रहने वाली बताई जा रही हैं, जबकि लड़के प्रयागराज के ही निवासी हैं। पुलिस ने सभी आठों युवक-युवतियों और दलाल के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पड़ोसियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मकान में संदिग्ध गतिविधियां बढ़ गई थीं। हर दिन नए-नए लड़के और लड़कियों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा था। इसी के चलते लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000