प्रतापगढ़ हथिगवां थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर मोड़ पर लूट के प्रयास व फायरिंग की घटना से संबंधित दो अभियुक्त गिरफ्तार, लूट घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल बरामद 

प्रतापगढ़ हथिगवां थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर मोड़ कल दिनांक 17/05/2022 की रात्रि को  पर मोटर साइकिल पर सवार 4 लोगों द्वारा एक व्यक्ति से लूट का प्रयास किया गया, उक्त व्यक्ति द्वारा लूट की घटना कारित कर रहे चारों लोगों को पहचान लिया गया, इस पर बदमाशों द्वारा पकड़े जाने के डर से पीड़ित पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जिसमें पीड़ित बाल-बाल बच गया तभी यूपी-112 की गाड़ी आते दिखाई दी जिसे देखकर चारो बदमाश मौके से भाग निकले । इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना हथिगवां में मु0अ0सं0- 97/2022 धारा- 393, 307 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल द्वारा उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित को कड़े निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी रोहित मिश्र के कुशल पर्यवेक्षण में थाना हथिगवां के उप निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक घनश्याम यादव मय हमराह द्वारा उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर प्रयास किया जा रहा था कि आज दिनांक 18/05/2022 को मुखबीर खास की सूचना पर उक्त अभियोग से सम्बन्धित 2 वांछित अभियुक्त 1- विकास आनन्द उर्फ चुनमुन व 2- उदल सरोज उर्फ दिब्य दत्त को घटना में प्रयुक्त 2 अदद मोटर साइकिल के साथ थाना क्षेत्र हथिगवां के कैमा मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपने दो अन्य साथियों के साथ उक्त घटना कारित करने की बात स्वीकार की गयी ।

नोट – मुकदमा उपरोक्त में नामित शेष 2 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण…

1- विकास आनन्द उर्फ चुनमुन पुत्र रामफेर सरोज निवासी अहिबरनपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ ।
2- उदल सरोज उर्फ दिब्य दत्त पुत्र सतई सरोज निवासी अहिबरनपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ ।

बरामदगी…

1- यूपी 72 बीएम 9602 हीरो स्प्लेण्डर ।
2- यूपी 70 सीडी 3790 प्लेटिना ।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक घनश्याम यादव मय हमराह थाना हथिगवां, जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000