सिर कूंचकर युवक का मर्डर: घर से 200 मीटर दूर खाली प्लॉट में मिला शव, एसीपी ऑफिस में करता था काम

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने ईंट से सिर कूंचकर युवक को मरणासन्न हालत में छोड़ दिया। बुधवार सुबह युवक घर से करीब 200 मीटर दूर एक खाली प्लॉट में खून से लथपथ हालत में मिला। पास ही खून से सनी ईंट पड़ी थी।

नानकारी, प्रधान गेट निवासी रामवीर के बेटे गांधी सोनू (30) मंगलवार शाम करीब 5 बजे यह कहकर घर से निकले थे कि थोड़ी देर में लौट आएंगे, लेकिन वह वापस नहीं आए। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

क्रिकेट खेलते बच्चों ने देखा खून से लथपथ युवक

बुधवार सुबह मोहल्ले के बच्चे घर से कुछ दूरी पर खाली प्लॉट के पास क्रिकेट खेल रहे थे। गेंद प्लॉट के अंदर चली गई। बच्चे जब बाउंड्री फांदकर अंदर पहुंचे तो वहां सोनू खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके सिर और कान से खून बह रहा था। बच्चे घबराकर बाहर निकले और परिजनों को सूचना दी।

अस्पताल ले जाते वक्त बिगड़ी हालत

सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि घटनास्थल के पास खून से सनी ईंट पड़ी थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी और सोनू को निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बुधवार देर रात सोनू की मौत हो गई।

एसीपी कार्यालय में करता था सफाई का काम

मोनू ने बताया कि उसका बड़ा भाई सोनू छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय स्थित एसीपी कल्याणपुर कार्यालय में सफाई कर्मचारी था, हालांकि बीते छह महीने से वह काम पर नहीं जा रहा था।

नशे में विवाद की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

कल्याणपुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने किसी भी तरह की पुरानी रंजिश से इनकार किया है। युवक शराब का आदी था, ऐसे में आशंका है कि नशे की हालत में हुए किसी विवाद के दौरान घटना को अंजाम दिया गया हो। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000