गैंगरेप केस में आरोपी दरोगा होने के चलते हल्की धाराएं, कोर्ट की फटकार के बाद ACP लाइन हाजिर, चौकी इंचार्ज निलंबित

कानपुर गैंगरेप केस में एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने जांच में लापरवाही मिलने पर एसीपी पनकी शिखर यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि सचेंडी थाने के भीमसेन चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।

जबकि पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट भी नाराज हुआ। 5 जनवरी की रात को गैंगरेप होने के बाद 8 जनवरी को पीड़िता को कोर्ट लाया गया। यहां पहले तो 3 घंटे तक पुलिस जांच अधिकारी नहीं पहुंचे। पीड़िता रूम के बाहर बैठी रही।

जब जांच अधिकारी पेश हुए, तो जज ने पूछा-

” लड़की 14 साल की है, मगर आपने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज ही नहीं किया है। पहले जाइए, पॉक्सो में फिर दर्ज करिए, तब पीड़िता के बयान दर्ज कराने आइएगा।

कोर्ट की नाराजगी के बाद पीड़िता के बयान दर्ज नहीं हो सके। पुलिस पीड़िता को नोएडा नंबर की लाल रंग की कार में बैठाकर चली गई। पुलिस ने क्यों पॉक्सो एक्ट में मुकदमा नहीं लिखा, इसका जवाब पीड़िता के भाई ने दिया। उन्होंने कहा-

” आरोपी खुद विभाग में दरोगा है, इसलिए जानबूझकर केस हल्का किया गया। हमें 3 दिन से दौड़ाया जा रहा है, मगर बयान तक नहीं हो पा रहे हैं। हम पर दबाव बनाया जा रहा है, लोग घर की रैकी कर रहे हैं।

वहीं, गुरुवार को जब पीड़िता को कोर्ट रूम से बाहर लाया गया, तब वह यही कहती रही कि मुझे घर जाना है…। पुलिस ने यूट्यूबर शिवबरन को जेल भेजा है, आरोपी दरोगा अमित कुमार को पुलिस ट्रेस नहीं कर सकी है। पढ़िए अब तक क्या-कुछ हुआ…

पीड़िता बोली- दरोगा और यूट्यूबर ने कार में रेप किया मामले की शुरुआत 5 जनवरी की रात 10 बजे हुई। 14 साल की पीड़िता घर से निकली थी। उसने बताया कि मुझे स्कॉर्पियो में बैठे दरोगा अमित कुमार मौर्य और यूट्यूबर शिवबरन यादव ने जबरन गाड़ी के अंदर खींच लिया।

फिर सचेंडी में रेलवे ट्रैक के किनारे लेकर गए। मैं चीखती चिल्लाती रही, मगर सुनने वाला कोई नहीं था। सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों ने गाड़ी के अंदर ही मुझसे गैंगरेप किया। करीब 2 घंटे बाद पीड़िता को बेहोशी की हालत में घर के बाहर फेंककर दोनों आरोपी भाग गए।

रात 12 बजे पीड़ित ने पुलिस को कॉल किया और गैंगरेप के बारे में सूचना दी। पीड़िता अपने भाई के साथ चौकी पहुंची, जहां उसे डांटकर भगा दिया गया। पुलिस कमिश्नर से मिलकर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद अज्ञात में गैंगरेप और अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस मामले में शुरू से ही आरोपी दरोगा के प्रति सहानुभूति बरत रही थी। 3 लापरवाही सामने आई…

धारा नहीं बढ़ाई – मुकदमे में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराएं नहीं बढ़ाई। अपहरण और रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया।

चौकी से पीड़िता को भगाया- दरोगा की शिकायत करने के पीड़िता को चौकी से भगाया गया।

भागने का मौका दिया- आरोपी दरोगा को फरार होने का पूरा मौका दिया गया।

इन लापरवाहियों पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने डीसीपी वेस्ट दिनेश चंद्र त्रिपाठी को हटा दिया है। सचेंडी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को सस्पेंड कर दिया। आरोपी दरोगा की तलाश में 4 टीमें गठित कर दी गईं। पुलिस ने पीड़िता को संवासिनी गृह भेज दिया।

कड़ी सुरक्षा में कोर्ट पहुंची थी पीड़िता

रेप होने के तीसरे दिन 3 दरोगा, महिला कॉन्स्टेबल के साथ पीड़िता बयान दर्ज कराने के लिए अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम की कोर्ट में दोपहर करीब 12 बजे पहुंची। 3 घंटे तक पीड़िता कोर्ट में बैठी रही, लेकिन मामले के जांच अधिकारी सुभाष चंद्र कोर्ट नहीं पहुंचे। करीब 3.30 बजे दरोगा कोर्ट पहुंचे, लेकिन मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धाराएं ही नहीं बढ़ाई गई थी। जिस पर कोर्ट ने जांच अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई और धाराएं बढ़ाकर पीड़िता के बयान दर्ज कराने के आदेश दिए।

मीडिया से बात नहीं करने दी, पीड़िता कहती रही- घर जाना है…

इसके बाद शाम करीब 4.30 बजे पुलिस कड़ी सुरक्षा में पीड़िता को लेकर कोर्ट से निकली, जहां मीडियाकर्मियों ने उससे बात करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बात नहीं करने दी। पीड़िता सिर्फ यही कहती रही कि मुझे घर जाना है, मुझे कहीं और मत भेजिए। इसके बाद पुलिस महिला थाने के पास खड़ी लाल रंग की नोएडा नंबर की कार से पीड़िता को लेकर निकल गई।

भाई बोला- दरोगा को बचा रही पुलिस

पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़िता का भाई बिफर पड़ा, पुलिस के तौर तरीको से परेशान होकर उसने कहा- पुलिस अपने डिपार्टमेंट के दरोगा को बचाने का काम कर रही है। मेरी बहन को तीन दिन से दौड़ाया जा रहा है, दो दिन से मुझे दौड़ाया जा रहा है, न उसके बयान दर्ज हो रहे और न ही उसको घर भेजा जा रहा है।

धमकी मिल रही, 10 लाख लेकर मामला रफा-दफा करो पीड़िता के भाई ने आगे कहा- आरोपियों की ओर से लगातार धमकी दी जा रही है कि 10 लाख रुपए ले लो और समझौता कर लो। बहन ने मुझे रोते हुए बताया कि जहां पर उसे रखा जा रहा है, वहां कोई सुरक्षा नहीं है, मुझे घर लेकर चलो। साथ ही, उसने बताया कि विवेचक दरोगा सुभाष चंद्र ने घटना के दिन भी उसकी कोई बात नहीं सुनी।

भाई ने कहा- आरोपी शिवबरन मेरे घर आकर धमका रहा था कि अगर मेरा नाम आया तो चौकी में मारूंगा। मेरी बहन इस लड़के को पहचान गई है, तो कह रहा कि झूठा फंसाया जा रहा है।

शिवबरन और दरोगा ने मेरी बहन के साथ गलत हरकत की है, पता नहीं क्या चल रहा है, मेरी बहन न खा रही है, न पी रही है। न पुलिस वाले घर भेज रहे, न मेरी मां है, मेरे बाप अपाहिज हैं, पता नहीं क्या चल रहा है।

विवेचक आरोपी दरोगा के ही साथी हैं, शिकायत करने पर दरोगा सुभाष ने मेरा मोबाइल छीन कर भगा दिया था।

घटना के वक्त 20 मिनट दरोगा मौके पर था एडीसीपी (वेस्ट) कपिल देव सिंह ने बताया- पीड़िता का मेडिकल कल्याणपुर सीएचसी में कराया गया था। जिसकी रिपोर्ट में रेप की आशंका जाहिर की गई है, विस्तृत जांच के लिए स्लाइड्स बनाकर लैब भेजी गई है। साथ ही, दरोगा की बरामद स्कॉर्पियों की भी फोरेंसिक जांच कराई गई है। जांच में यह भी सामने आया है, घटना के समय 20 मिनट तक आरोपी दरोगा मौके पर था।

यूट्यूबर बोला- फंसाया जा रहा, पीड़िता को पहचानता नहीं वहीं मामले में आरोपी शिवबरन यादव को आज जेल भेजा गया। जेल जाने के दौरान आरोपी ने कहा कि मैं निर्दोष हूं, अगर गलत किया हो तो मुझे फांसी दी जाए। दरोगा जी और मैने कोई रेप नहीं किया है, मैं पीड़िता को पहचानता भी नहीं हूं।

इस पूरे प्रकरण में एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह ने बताया-मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धाराएं नहीं बढ़ने की वजह से गुरुवार को पीड़िता के बयान दर्ज नहीं हो सके। विवेचक के देरी से कोर्ट पहुंचने की बात पर उन्होंने कहा कि मुझे इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। अगर विवेचक देरी से कोर्ट पहुंचे हैं तो कार्रवाई की जाएगी। मामले की पूरी जांच सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा को सौंपी गई है।

दरोगा की आखिरी लोकेशन बर्रा में

एडीसीपी वेस्ट ने बताया- आरोपी शिवबरन की गिरफ्तारी होने के बाद दरोगा अमित कुमार मौर्य को आशंका हो गई होगी कि उसकी गिरफ्तारी हो सकती है। उसने अपने दोनों मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए हैं। आरोपी की आखिरी लोकेशन बर्रा इलाके में मिली है। दरोगा महाराजगंज का रहने वाला है, वहीं गोरखपुर और मेरठ में उसके छिपने का अनुमान हम लगा रहे हैं, यहां पुलिस टीमें भेजी गईं हैं।

कांग्रेस पीड़िता के समर्थन में उतरी

पूरे प्रकरण में कांग्रेस पार्टी पीड़िता के समर्थन में उतर आई है। कांग्रेस (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला पूरे दिन पीड़िता के साथ कोर्ट रूम में मौजूद रहे और पूरे मामले की जानकारी लेते रहे। उन्होंने बताया कि पीड़िता के घंटों बैठने के बाद भी बयान नहीं कराए जा सके। अधिकारियों को मामले में सतर्कता बरतनी चाहिए।

यह संवेदनशील मामला है, इस तरह की लापरवाही ठीक नहीं है। पुलिस की कार्यशैली का इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विवेचक कोर्ट ही नहीं पहुंचे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मामले को संज्ञान में लिया है। हम लोग पीड़िता को इंसाफ मिलने पर पीड़िता के साथ रहेंगे।

वरिष्ठ अधिवक्ता बोले- विवेचक की घोर लापरवाही है इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता सईद नकवी ने कहा-

नियमानुसार पीड़िता के बयान कोर्ट में तत्काल होने चाहिए थे। कल भी पुलिस पीड़िता को कोर्ट लेकर आई थी, लेकिन उसके बयान नहीं करा सकी। बयान क्यों नहीं हुए, इसका अभी तक कोई पता नहीं चला है। विवेचक की घोर लापरवाही है कि पूरे दिन वह कोर्ट नहीं पहुंचे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000