राजा भैया की पत्नी के घर जानलेवा हमला: गेट और कार में लगाई आग, घटना सीसीटीवी में कैद

प्रतापगढ़  से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का पारिवारिक विवाद खतरनाक होता दिख रहा है। राजा भैया की बेटी राघवी कुमारी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित उनके घर पर हमला किया गया. कोर्ट में सुनवाई से पहले कार और घर के गेट को आग के हवाले किया गया। राघवी ने एक्स पर वीडियो शेयर कर दिल्ली पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। राघवी ने लिखा कि उनकी जान को खतरा है। राघवी के अनुसार, उनके घर पर जानलेवा हमला हुआ है। महीनों से वह, उनकी मां (भानवी सिंह) और उनकी बहन खतरे के साये में जी रही हैं।

और क्या लिखा

राजा भैया की बेटी ने लिखा, “महीनों से मेरी मां, बहन और मैं कह रहे हैं कि हमें खतरा है। हमने लगातार कानून और सुरक्षा की मांग की है। हमने सफदरजंग थाने में FIR दर्ज करने के लिए शिकायत भी दी थी। मेरी मां की MP-MLA कोर्ट (राउज एवेन्यू) में सुनवाई से ठीक एक रात पहले दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित हमारे घर के गेट और कार में आग लगा दी गई है। CCTV फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति गेट के बाहर पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहा है। उस शख्स ने दीवार फांदने की कोशिश की। स्विफ्ट कार और मेन गेट को आग के हवाले कर दिया।”

क्या है विवाद

राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद काफी समय से सुर्खियों में है। राजा भैया ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में भानवी सिंह से तलाक की अर्जी दाखिल की है। उन्होंने भानवी पर परिवार से दुर्व्यवहार के आरोप लगाए है। इससे पहले भानवी सिंह ने राजा भैया के बेहद करीबी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ दिल्ली में धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। राजा भैया ने इस मामले में अक्षय का साथ दिया। इसके बाद दोनों की 30 साल पुरानी शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई। इसके बाद भानवी सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में  शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने दावा किया कि राजा भैया के पास अवैध हथियारों का जखीरा है। इसमें कुछ ऐसे हथियार हैं, जिनसे मास डिस्ट्रक्शन (सामूहिक विनाश) हो सकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000