विख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने की AMU में मंदिर बनाने की मांग,कहा-तिलक नहीं तो टोपी भी नहीं लगा सकते

अलीगढ़। प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर अलीगढ़ के खुर्जा में शारदा जैन में श्री कुंज बिहारी सेवा परिकर के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के अवसर पर चल रही मीरा चरित्र कथा में शामिल हुए।जहां देवकीनंदन ठाकुर ने मंच से कई अहम बयान दिए। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में तिलक पर रोक लगाने की घटना को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर वहां कोई तिलक नहीं लगा सकते तो टोपी भी नहीं पहन सकते। देवकीनंदन ने कहा कि अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में काम करने वाला एक सनातनी वहां तिलक लगाकर चला गया तो उसे मना कर दिया कि तुम तिलक नहीं लगाकर आओगे,तो उसने जवाब दिया हम तिलक नहीं लगाएंगे तुम गारंटी लो कि तुम टोपी नहीं लगाओगे।

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि यूनिवर्सिटी सरकार के पैसे से चलती है,किसी के पैसे से नहीं चलती,तो अगर वहां मस्जिद है तो वहां मंदिर भी बनना चाहिए,वहां टोपी है तो तिलक भी लगना चाहिए,क्योंकि यह भारत मेरे राम का है,मेरे कृष्ण का है।अगर मैं रामायण नहीं पढ़ सकता तो तुम क़ुरान भी नहीं पढ़ सकते।

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हम सभी को हिंदू राष्ट्र सनातन राष्ट्र,सनातनी बहन बेटियों को बचाने की मुहिम,कल से नहीं इसकी आज से ही शुरुआत करनी होगी। देवकीनंदन ने कहा कि हमें यह प्रयास करना होगा कि हमारे सनातनी बांग्लादेश में भी बचे,इंग्लैंड में भी बचे और हिंदुस्तान में किसी को बुरी नजर ना लगे,इसकी तैयारी हमें बिना एक दिन भी गंवाये करनी चाहिए।

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हमारा ड्रीम है एक तिलकधारी एक भगवाधारी बांग्लादेश में भी रूल करेगा और पाकिस्तान में भी रूल करेगा। देवकीनंदन ने कहा कि धर्म परिवर्तन करके जो मुस्लिम बने हैं वह इसी देश के हैं।आज 1 हजार वर्ष बाद भी सोमनाथ मंदिर वही है,भगवान राम का मंदिर बन गया है, हम फिर धीरे-धीरे जा रहे हैं कृष्ण मंदिर भी बनेगा, काशी विश्वनाथ मंदिर बनेगा,हम सब सनातन की इस पवित्र भूमि पर सनातन की ध्वजा का ध्वजारोहण करेंगे।

बांग्लादेश की घटनाओं का जिक्र करते हुए देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि वहां हिंदुओं की जो दुर्दशा है,हम हिंदुओं का वोट सबको चाहिए,लेकिन मरते हुए हिंदुओं का सपोर्ट कोई क्यों नहीं करता। देवकीनंदन ने कहा कि क्या धर्मनिरपेक्षता का ठेका सिर्फ हिंदुओं ने लिया है,यहां सबको समान अधिकार मिले हुए हैं।

बता दें कि विख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के इस बयान को लेकर सियासत भी तेज हो गई हैं।समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज कुमार काका की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।उन्होंने कहा कि जो समाज में कटुता का प्रसार कर रहे हैं वो संत नहीं है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000