उत्तरप्रदेशअपराधप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में 2 KM की लंबाई में लगे एचटी लाइन के 23 पोल से लाखों रुपए का तार काटकर ले गए चोर, विभाग में मचा हड़कंप By Pratibha Rajdar On Jan 13, 2026 269 प्रतापगढ़। रानीगंज कैथौला में बेखौफ चोर करीब दो किमी क्षेत्र में 33 हजार की एचटी लाइन के 23 विद्युत पोल से लाखों रुपए का तार काटकर ले गए। जानकारी होने पर विभाग में खलबली मच गई। कोतवाली लालगंज क्षेत्र में राजापुर बरीबोझ से देलहूपुर की ओर 33 हजार एचटी लाइन बनाई जा रही है। चार किमी से अधिक क्षेत्र तक लाइन भी खींची जा चुकी है। अज्ञात चोरों ने इस एचटी लाइन पर खींचे गए तार को निशाना बनाते हुए करीब दो किमी की लंबाई में लगे 23 पोल से विद्युत तार काटकर उठा ले गए। इससे लाखों की क्षति हुई है। इसकी जानकारी सुबह ग्रामीणों को हुई तो बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना पर विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तार चोरी की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। जेई कमलेश विश्वकर्मा का कहना है कि राजापुर क्षेत्र में लगे 12 तथा सोहागपुर में 11 विद्युत पोल से अज्ञात चोर तार काट ले गए हैं। घटना की तहरीर दी गई है। 269 Share