प्रतापगढ़:प्रेम -प्रसंग में गाजियाबाद के युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, सरसों के खेत में मिला शव

प्रतापगढ़। प्रेम  प्रसंग को लेकर गाजियाबाद विजयनगर के रहने वाले मनीष ने बुधवार दोपहर ताला सिरिस्ताबाद में तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल का एसपी दीपक भूकर ने निरीक्षण करते हुए मातहतों व ग्रामीणों से जानकारी ली। खबर मिलने पर परिजन पर मृतक के परिजन प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गए।

लीलापुर थाना क्षेत्र के ताला सिरिस्ताबाद में सरसों के खेत में एक युवक का शव खून से लथपथ मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में लालगंज सीओ आशुतोष मिश्रा व एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय भी पहुंचे। पुलिस के अनुसार मृतक ने तमंचे को सिर से सटाकर गोली मारी है। जिससे उसके सिर का कुछ हिस्सा उड़ गया। शव के साथ मिले बैग से उसकी पहचान गाजियाबाद के विजयनगर निवासी मनीष जाटव (24) के रूप में हुई। पुलिस ने परिवार वालों को घटना की जानकारी देने के बाद जांच पड़ताल शुरू की।

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संकलित करते हुए फिंगर प्रिंट जांच के लिए तमंचे, बैग, मोबाइल को कब्जे में लिया। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी दीपक भूकर ने मातहतों व ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद मोबाइल की काल डिटेल के जरिए घटना की हकीकत का पता लगाने लगे। पुलिस के अनुसार मृतक मंगलवार को ही गांव आया था। बुधवार को भी वह ग्रामीणों को खेत व बस्ती की ओर दिखा था। वह एक किशोरी से एकतरफा प्यार करता था। उससे मिलने के लिए वह प्रतापगढ़ आया था। उसके परिवार के लोगों से वह लगातार फोन पर बात करते हुए आत्महत्या करने की धमकी भी दे रहा था। किशोरी के परिवार वाले उसे मिलने नहीं दिया।तमंचा वाला वीडियो भेज किशोरी की मां को धमकाया

गाजियाबाद के रहने वाले मनीष की कुछ दिनों पहले किशोरी से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच बातचीत भी होती रही। इस बीच किशोरी अपने घर आ गई। पुलिस के अनुसार मंगलवार को प्रतापगढ़ पहुंचा मनीष किशोरी की खोजबीन करने लगा। उसकी मां को हाथ में तमंचा दिखाते हुए वीडियो भी भेजा। धमकी देते हुए कहा कि यदि वह किशोरी से नहीं मिला तो अपनी जान दे देगा। पुलिस के हाथ कई बातचीत व धमकी के कई ऑडियो भी लगे हैं।

युवक का शव देख सहमे ग्रामीण

सरसों के खेत में खून से सना युवक का शव देख ग्रामीण सहम गए। बाहरी युवक का शव देख लोग हत्या व आत्महत्या की चर्चा करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक दो दिन से आसपास के गांव में नजर आ रहा था। गाजियाबाद के रहने वाले मृतक युवक के कई वीडियो व आडियो मिले हैं। प्रथम दृष्टया जांच में यह सामने आ रहा है कि उसने प्रेम प्रसंग में खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है। हर पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। – बृजनंदन राय, एएसपी पश्चिमी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000