यूपी में सिपाही ने मासूम बेटी को काट डाला:पत्नी पर हमला करके भागा

यूपी के बांदा में एक सिपाही ने पत्नी और 3 साल की इकलौती बेटी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में बच्ची की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। वारदात के बाद आरोपी पत्नी-बेटी को घर में छोड़कर फरार हो गया। घर से करीब 400 मीटर दूर नदी किनारे उसका मोबाइल मिला है, जिससे पुलिस को उसके नदी में कूदने की आशंका है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मकर संक्रांति पर पत्नी और बेटी को मर्का में लगे मेले में घुमाने ले गया था। रात में घर लौटने के बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर घर में रखी कुल्हाड़ी से दोनों पर हमला कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और मां-बेटी को जमीन पर पड़ा देखा। दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया।

यह घटना जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर मर्का कोतवाली क्षेत्र की है। मूल रूप से फर्रुखाबाद का रहने वाला सिपाही गौरव कुमार यादव (35) मर्का कोतवाली में ही तैनात है।

सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला 3पॉइंट में जानिए

सुबह की शिफ्ट कर लौटा, पत्नी-बेटी को मेला घुमाने निकला

गौरव यादव पिछले डेढ़ साल से उसकी पोस्टिंग बांदा के मर्का कोतवाली में है। उसने कोतवाली से महज 250 मीटर दूर किराए का मकान लिया हुआ है। यहां वह पत्नी शिवानी (32) और इकलौती बेटी परी (3) के साथ रहता था। बुधवार को गौरव सुबह शिफ्ट की ड्यूटी करके दोपहर में घर लौट आया था। इसके बाद वह पत्नी और बेटी को मकर संक्रांति के अवसर पर मर्का में लगे मेले में घुमाने ले गया था।

घर पहुंचते ही झगड़ा हुआ, कुल्हाड़ी से हमला किया

 सिपाही परिवार के साथ देर शाम 9 बजे घर लौटा। इसी दौरान किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी सिपाही ने आपा खो दिया और घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी और परी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में मां-बेटी दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। 9:30 बजे चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि शिवानी और परी खून से सनी हालत में जमीन पर पड़ी थीं। तुरंत पुलिस बुलाई।

मेडिकल कॉलेज में बेटी ने तोड़ा दम, पत्नी कानपुर रेफर

 मां-बेटी को को बांदा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। पत्नी शिवानी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। वारदात के बाद आरोपी सिपाही गौरव यादव फरार है। पुलिस ने जब उसकी तलाश शुरू की, तो उसका मोबाइल फोन नदी किनारे पड़ा मिला।

डीएसपी सौरभ सिंह ने बताया-

यूपी 112 में ड्राइवर के पद पर तैनात सिपाही गौरव यादव ने पारिवारिक कलह के चलते पत्नी और बेटी पर हमला किया। बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी का मोबाइल नदी किनारे मिला है, जिससे उसके नदी में कूदने की आशंका है। नदी और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000