शर्मशार हुई इंशानियत: 10 वर्षीय बच्चे की बेबसी देख नही पिघला रिश्तेदारों का दिल, अकेले मां का शव लेकर मॉर्चुरी पहुंचा बच्चा व कराया पोस्टमार्टम

उत्तर प्रदेश के एटा से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक ऐसी खबर सामने आई है। यहां एक 10 साल का मासूम बच्चा अपनी मां के शव के साथ अकेला खड़ा रहा, क्योंकि बीमारी के डर और सामाजिक बहिष्कार के चलते किसी भी रिश्तेदार या पड़ोसी ने उसका साथ नहीं दिया। उसकी मां की को टीबी था।

साथ ही वो HIV पॉजिटिव भी थीं। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक 10 वर्षीय बच्चे की बेबसी और हिम्मत की कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मासूम ने अपनी मां को खोने के बाद जिला अस्पताल में उनका शव अकेले ही संभाला। दरअसल, बच्चे की मां टीबी और एचआईवी (HIV) जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं।

बुधवार रात को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हैरानी और दुख की बात ये थी कि जब महिला का निधन हुआ, तो उस मासूम के साथ न तो कोई रिश्तेदार था और न ही कोई पड़ोसी। वह बच्चा घंटों अपनी मां के शव के पास बैठकर किसी के आने का इंतजार करता रहा, लेकिन समाज ने जैसे उससे मुंह मोड़ लिया था।

जब पुलिस को इस मामले की भनक लगी, तो अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे। आंखों में आंसू लिए मासूम ने बताया कि उसके पिता की मौत भी पिछले साल एड्स (AIDS) के कारण हो गई थी। पिता के जाने के बाद रिश्तेदारों ने उनसे बात करना बंद कर दिया और कभी घर नहीं आए।

बच्चे ने रोते हुए कहा- पापा मौत के बाद मेरा स्कूल जाना छूट गया। मैं ही मां की देखभाल कर रहा था। रिश्तेदारों ने हमें अकेला छोड़ दिया। यहां तक कि मेरे चाचा को भी मां के गुजरने की खबर नहीं है। बच्चे ने बताया कि उसने मां का इलाज कानपुर और फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भी कराया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

अकेले मां का शव लेकर मॉर्चुरी पहुंचा बच्चा

अस्पताल के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब मां की मौत के बाद कोई नहीं आया, तो अस्पताल के ही एक कर्मचारी की मदद से बच्चा अपनी मां के शव को स्ट्रेचर पर रखकर अकेले ही मॉर्चुरी (शवगृह) तक ले गयापोस्टमार्टम की औपचारिकताओं के दौरान भी वह बच्चा अकेला ही खड़ा रहा कई घंटों बाद जब यह खबर फैली, तब कुछ दूर के रिश्तेदार अस्पताल पहुंचेकरीब 60 किलोमीटर दूर कासगंज में रहने वाले उसके चाचा के आने के बाद ही बच्चे ने मां का साथ छोड़ा

प्रशासनिक जांच शुरू

52 वर्षीय महिला का इलाज वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज, एटा में चल रहा थास्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, महिला का 2017 में टीबी का इलाज हुआ था और वह स्वस्थ होकर घर लौटी थीमुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने बताया कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इस बार महिला को एचआईवी के इलाज के लिए सभी सरकारी सुविधाएं और सहायता प्रदान की गई थी या नहीं

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000