पति-पत्नी 5 मंजिला घर में चला रहे थे सेक्स रैकेट: पुलिस पहुंची तो पति भागा, पत्नी पकड़ाई; कमरे में आपत्तिजनक हालत में पाए गए युवक और युवती

वाराणसी में पति-पत्नी स्पा सेंटर की आड़ में अपने 5 मंजिला घर में सेक्स रैकेट चला रहे थे। बुधवार रात पुलिस ने छापेमारी की तो अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। स्पा संचालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने दो कमरों के दरवाजे तोड़कर स्पा सेंटर की मालकिन समेत 2 महिलाओं और 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया। पुलिस को कुछ युवक-युवतियां नग्न मिले। दो युवक और एक युवती आपत्तिजनक हालत में पाए गए।

कमरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। स्पा सेंटर कैंट इलाके के मकबूल आलम रोड पर है। यहां से पुलिस अफसरों की कॉलोनी की दूरी सिर्फ 500 मीटर है। दो महीने पहले मोहल्ले वालों ने शिकायत की थी, इसके बाद से पुलिस छापेमारी कर रही थी। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला तरन्नुम और पकड़े गए युवक-युवती से पूछताछ कर रही है। उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

आजाद नगर कॉलोनी में सैयद समीर (32) परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन बच्चे हैं- 17 और 10 साल की दो बेटियां और 8 साल का एक बेटा। वे अपने 5 मंजिला मकान में स्पा सेंटर चलाते थे। फिर धीरे-धीरे उन्होंने इसे देह व्यापार का अड्डा बना दिया। मकान के एक हिस्से में किरायेदार भी रहते हैं।

समीर की पत्नी तरन्नुम (30) भी इसमें शामिल हो गई। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट में रोज बड़ी संख्या में लड़के-लड़कियां आने लगे। यह सेक्स रैकेट पिछले 2 साल से चल रहा था। समीर सिद्दीकी ने बाहर “एसके इंटरप्राइजेज” का बोर्ड लगा रखा था, ताकि किसी को इस धंधे का पता न चल पाए।

हैरानी की बात यह है कि लंबे समय तक किसी को इसकी भनक नहीं लगी। करीब 2 महीने पहले मोहल्ले के लोगों ने शक के आधार पर पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने रेकी शुरू की। पुख्ता इनपुट मिलने पर एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने फोर्स के साथ छापेमारी की, तब इसका खुलासा हुआ।

एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने बताया-

” पुलिस टीम के छापा मारते ही समीर सिद्दीकी मौके से भाग गया, जबकि उसकी पत्नी तरन्नुम को गिरफ्तार कर लिया गया। एक कमरे में दो युवक और एक युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद पुलिस ने अन्य कमरों की तलाशी ली। दो कमरों में ताले लगे थे। ताले तोड़ने पर अंदर शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान मिला। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर रखे हुए है और किसी को भी कानून से ऊपर नहीं रहने दिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000