100 की स्पीड,स्कॉर्पियो ने पांच लोगों को रौंदा, एक की मौत, चालक अरेस्ट
चंदौली के पीडीडीयू नगर में गुरुवार की रात दर्दनाक हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पड़ाव चौराहे पर स्कॉर्पियो ने पांच लोगों को रौंदा दिया था। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। तेज रफ्तार बंगाल नंबर की गाड़ी ने टक्कर मारी थी। हादसे में दो साइकिल, एक ऑटो, एक टोटो और एक कार को टक्कर लगी है। बंगाल की नंबर की स्कॉर्पियो 100 से ज्यादा की स्पीड से चल रही थी।मुगलसराय थाना क्षेत्र के पड़ाव चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात 10 बजे मुगलसराय से बनारस की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार वाहनों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जाकर टकरा गई। इस हादसे में एक साइकिल सवार की मौत और चार लोग घायल हुए हैं।पड़ाव चौराहे पर मुगलसराय की तरफ से बृहस्पतिवार की रात 10 बजे के करीब बंगाल की नंबर प्लेट की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सबसे पहले वाराणसी से काम कर लौट रहे चंदौली के चौरहट निवासी साइकिल सवार इरशाद अहमद (25) को टक्कर मारी। फिर दूसरे साइकिल सवार को, इसके बाद टोटो और खड़ी कार में टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गई। टोटो के परखच्चे उड़ गए।
इसमें इरशाद अहमद की रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, घायलों में मोहम्मद इस्लाम (20) कुतबन शहीद पीलीकोठी थाना कोतवाली वाराणसी, सलमान (36) निवासी सुजाबाद थाना रामनगर को प्राथमिक इलाज के बाद कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय रेफर किया गया। वहीं, दो लोग और घायल हैं, जिनकी पहचान नहीं हो सकी थी।सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की नंबर की काली स्कॉर्पियो ने चार वाहनों को टक्कर मारी, जिसमें एक की मौत हो गई है। चार लोगों की घायल हुए हैं। वहीं, चालक हरीश यादव (30) निवासी बड़ी पियरी थाना चेतगंज वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया यह जा रहा है कि गाड़ी में एक और व्यक्ति था जो भाग गया है।