वो ‘जानवर’ नहीं ‘इंसान’ की थी लाश: पिता ने दर्ज कराई थी बेटे की गुमशुदगी रिपोर्ट, DNA से हुई शव की पहचान

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 5 साल पहले हुई हत्या का अब डीएनए रिपोर्ट से खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में सामने आया है कि जिस जली हुई लाश को पुलिस ने जानवर की डेड बॉडी बता कर तालाब में फेंका था। वह इंसान की लाश निकली। पुलिस ने अब मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के परिजन ने इंसान की लाश का जानवर बताने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह मामला शाहजहांपुर जिले के रोजा अड्डे थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने पांच साल पहले हुई हत्या की अब रिपोर्ट दर्ज की है। दरअसल, 19 दिसंबर 2020 को नईम की मोबाइल शॉप में आग लगी थी।

पुलिस को उसकी दुकान से एक जला हुआ शव बरामद था। शव को जानवर की लाश बताकर पुलिस ने तालाब में फेंक दिया था। हालांकि, शव का एक टुकड़ा फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा था। फॉरेंसिक जांच में शव की पहचान किसी जानवर के तौर पर नहीं, बल्कि इंसान के रूप में हुई।

पिता ने दर्ज कराई थी बेटे की गुमशुदगी रिपोर्ट

इसी दौरान लापता अभिषेक यादव के पिता राम अवतार ने थाना आरसी मिशन क्षेत्र में बेटे की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, जब 2022 में जले हुए शव की पोटली खोली गई तो उसमें अंडरवियर, हाथ का कड़ा और ताबीज को देखकर परिवार ने दावा किया कि यह शव अभिषेक यादव का है। परिजनों का कहना है कि 19 दिसंबर 2020 को उसके बेटे को किसी अज्ञात ने फोन कर अपने पास बुलाया था, जिसके बाद उसका विवाद हुआ था।

DNA से हुई शव की पहचान

परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान राजू और नईम नाम के शख्स ने उनके बेटे की हत्या कर दी और फिर शव को दुकान में ही जला दिया था। पुलिस ने डीएनए जांच के लिए सैंपल फॉरेंसिक लैब भेजा, जिसकी रिपोर्ट मैच हो गई। अब पुलिस ने डीएनए रिपोर्ट आने के बाद मामले में हत्या की FIR दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से हर कोई काफी हैरान है। पुलिस की भी कार्यशैली पर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं।

पांच साल बाद लिखी गई हत्या की FIR

मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्हें बेटे की हत्या की FIR दर्ज करवाने में पूरे पांच साल का समय लगा है। पुलिस कार्रवाई करने की बजाय बेटे के शव को जानवर की लाश बताती रही। परिवार ने शव को लेकर झूठे दावे करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस पूरी घटना में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000