उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में इंसानियत की हदे पार: चोरों ने मवेशियों की चोरी कर हत्या कर दी, अवशेष बरामद By Pratibha Rajdar Last updated Jan 17, 2026 347 प्रतापगढ़ के देल्हुपुर थाना क्षेत्र के बरसड़ा गांव में बीती रात चोरों ने तीन मवेशियों की चोरी कर उनकी हत्या कर दी। चोरी किए गए मवेशियों के अवशेष एक सुनसान जगह पर बरामद हुए हैं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यह घटना मवेशी तस्करी से जुड़ी हो सकती है। सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर देल्हुपुर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरी हुए मवेशियों में जगदीश सिंह की दो गायें और आकाश सिंह की एक गाय शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए, प्रतापगढ़ एसपी ने चोरों की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए पांच टीमें सक्रिय हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। 347 Share