मृतक पत्नी व आरोपी पति की (फाइल फोटो) उत्तरप्रदेशअपराधमहाराजगंज प्यार,शक और हत्या :पत्नी के अवैध संबंध के शक पर गला दबाकर बेरहमी से हत्या,आपत्तिजनक हालत में देख खोया आपा By Pratibha Rajdar Last updated Jan 18, 2026 208 महाराजपुर थाने में पुलिस के सामने अपने गुनाह कबूल करते हुए सचिन ने बताया कि वह पत्नी श्वेता को बहुत प्यार करता था। वह तीन बहनों में सबसे बड़ी थी और गांव में उसके घर के सामने रहती थी। दोनों में तीन साल तक प्रेम संबंध रहे। घर वाले इसका विरोध करते थे। इसके बाद युवती के परिजन ने गाजीपुर थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। दो माह जेल में रहने के बाद जब जमानत पर छूटा, तो श्वेता से प्रेम विवाह कर लिया। वहीं, एक महिला की शिकायत पर हुसैनगंज में हुए हादसे में युवक की मौत का आरोप उस पर लग चुका है। सचिन ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद वह शहर से भाग जाना चाहता था। सेंट्रल स्टेशन भी गया था लेकिन फिर समर्पण करने के उद्देश्य से थाने पहुंच गया। बोला कि दो दिन पहले ही पत्नी ने जैकेट के लिए जिद की थी। उसकी पसंदीदा जैकेट दिलाई थी इसके बाद भी उसने धोखा दे दिया। पूर्व प्रेमिका से संबंध के शक में लगा था दोस्त की हत्या का आरोप श्वेता की हत्या करने के आरोपी सचिन पर पहले भी आशनाई के विवाद में दोस्त की हत्या कर चुका है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाने के मोहनपुर निवासी सचिन सिंह अगस्त 2024 में साथियों के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया था। सचिन का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। सचिन को युवती पर पैथोलॉजी कर्मी दोस्त अमित कुमार से बात करने का शक था। लात-घूंसों से पीटकर की थी हत्या इसी रंजिश में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी अमित कुमार की गाजीुपर थाना क्षेत्र समियाना निवासी आदर्श सिंह उर्फ कपिल व ललौली थाना क्षेत्र के बनरसी गांव निवासी अभय कुमार रैदास के साथ अमित की लात-घूंसों से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सचिन की शनिवार को पत्नी श्वेता की हत्या करने की बात गांव तक पहुंची है। सचिन का श्वेता के साथ करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिता बोला- दहेज के लिए बेटी की हुई हत्या मृतका श्वेता के पिता राजकुमार ने शनिवार देर शाम महाराजपुर थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। उनके अनुसार गांव के ही रहने वाले भारत सिंह भदौरिया के बेटे सचिन ने श्वेता से विवाह कर लिया था। इसके बाद सचिन व उसके पिता भारत सिंह व माता नीतू सिंह, बड़े भाई अरुण सिंह उर्फ गोलू तथा बेटी छुटकी 10 लाख रुपये व दहेज के सारे सामान की मांग कर रहे थे। उनकी मांग पूरी न कर पाने पर हत्या करने का आरोप लगाया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ये था पूरा मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पत्नी श्वेता (21) के चरित्र पर शक में ऑटो चालक पति सचिन सिंह ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों ने चार माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी पति ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद कमरे पर पहुंचकर तलाशी ली तो महिला का शव बिस्तर पर कंबल से लिपटा पड़ा मिला। फॉरेंसिक टीम के साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप श्वेता के परिजन ने जुलाई माह में छेड़छाड़ की प्राथमिकी भी सचिन पर दर्ज कराई थी। परिजन के विरोध के बावजूद दोनों ने प्रेम विवाह किया था। सचिन कुछ दिनों तक उसके साथ सूरत में रहा। इसके बाद वह कानपुर के महाराजपुर थाने के रूमा स्थित न्यू हाईटेक सिटी में मुस्कान चैरिटेबल पाॅली क्लीनिक में किराये के कमरे पर रहता था। वह शुक्रवार रात अचानक घर पहुंचने पर पत्नी श्वेता को तीन युवकों के साथ बैठे देखा था। पत्नी के अवैध संबंध के शक पर सचिन ने गला दबाकर श्वेता की हत्या कर दी। श्वेता के पिता राजकुमार ने परिजन पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया है। फतेहपुर के चौडगरा गया था सचिन फतेहपुर के मोहनपुर गांव निवासी सचिन सिंह ऑटो चालक है। सचिन ने पुलिस को बताया कि उसने अगस्त में गांव की ही रहने वाली श्वेता से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह पत्नी को साथ लेकर गुजरात चला गया। सूरत में फैक्टरी में नौकरी करने लगा। करीब एक माह बाद ही शहर लौट आया था। वर्तमान में वह रूमा स्थित न्यू हाईटेक सिटी स्थित मुस्कान चैरिटेबल पाॅली क्लीनिक के ऊपर किराये के कमरे में पत्नी के साथ रहकर ऑटो चलाने लगा। सचिन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 13 जनवरी को किसी काम से फतेहपुर के चौडगरा गया था। मोबाइल से वीडियो बनाना शुुरू कर दिया शुक्रवार रात वह अचानक घर पहुंचा, तो कमरे में पत्नी नहीं मिली जबकि सामने वाले कमरे में रहने किराये पर रहने वाला युवक उसके कमरे में बैठा मिला। उससे पत्नी के बारे में पूछा, तो हड़बड़ा गया और श्वेता के सामने वाले कमरे में होने की जानकारी दी। जब वह अंदर पहुंचा, तो पत्नी को दो युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर उसका मोबाइल से वीडियो बनाना शुुरू कर दिया। आरोप है कि पत्नी और तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस सभी को चौकी ले गई, जहांं युवकों को बैठाने के बाद देर रात करीब तीन बजे दंपती को सुबह आने की बात कह कर घर भेज दिया। सचिन के अनुसार वह घर पहुंचा, तो पत्नी ने झगड़ना शुरू कर दिया और युवकों को सुबह छुड़ा कर उन्हीं के साथ रहने की धमकी दी। यह सुनकर उसने आपा खो दिया और श्वेता का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने कमरे में पहुंचकर शव देखा़, तो इसकी जानकारी मायके वालों को दी। पुलिस के अनुसार महिला के परिजनों ने पहले तो आने से इन्कार कर दिया। कई बार फोन करने पर सीधे पोस्टमार्टम हाउस ही पहुंचने की बात कही। समाचार 208 Share