आजमगढ़ पुलिस में सर्जिकल स्ट्राइक: 16 थानों के 34 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, 19 थानों से 94 का तबादला

khulasaindia news network : आजमगढ़ जिले के एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने भ्रष्टाचार और कदाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के 16 थानों पर तैनात 34 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इन सभी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जब पूरे प्रकरण की जांच कराई गई तो कई पुलिसकर्मी कदाचार और आर्थिक अनियमितताओं में संलिप्त पाए गए।

एसएसपी ने बिना किसी देरी के सभी 34 पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन भेजने का आदेश जारी कर दिया। लाइन हाजिर किए गए पुलिस कर्मियों में कुछ ऐसे भी शामिल हैं, जो लंबे समय से थानों और पुलिस चौकियों पर जमे हुए थे और अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध वसूली व अन्य गतिविधियों में लिप्त बताए जा रहे थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन 34 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है, उनमें गंभीरपुर थाने के चार पुलिसकर्मी शामिल हैं। गंभीरपुर थाने पर तैनात इन पुलिस कर्मियों पर पासपोर्ट सत्यापन के साथ-साथ छोटे-छोटे मामलों में आर्थिक अपराध की गंभीर शिकायतें मिल रही थीं।

गंभीरपुर थाना क्षेत्र में पासपोर्ट के नाम पर खेल किए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इस कार्रवाई में गंभीरपुर थाने से योगेंद्र मौर्य (पासपोर्ट सेल), आनंद पांडेय, रत्नेश और सुरेश को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा देवगांव कोतवाली में तैनात अनिल यादव, दिग्विजय तिवारी, दिनेश यादव और अजय पाल को भी पुलिस लाइन भेजा गया है।

मुबारकपुर थाने में तैनात जयराम तिवारी, इजहार, प्रदीप यादव और मदन पटेल को भी लाइन हाजिर किया गया है। पवई थाने से सज्जाद और अनुपम यादव को, दीदारगंज थाने से गुलाब यादव, राम सिंह यादव और राजेश यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है। मेंहनगर थाने से भैय्यालाल यादव और वसीम, बिलरियागंज थाने से विकास यादव को लाइन हाजिर किया गया है।

महाराजगंज थाने पर तैनात जितेंद्र पांडेय, मिथिलेश पासवान और श्री नारायण यादव को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। अतरौलिया थाने से शिवम सिंह, अहिरौला थाने से आदर्श शाह, तहबरपुर थाने से पंचदेव और प्रवीण सिंह को भी लाइन हाजिर किया गया है। इसके साथ ही कप्तानगंज थाने में तैनात रहे अजय कुमार चौधरी और श्रवण शुक्ल, सरायमीर थाने पर तैनात विक्रम यादव और रमेश चंद्र गौड़, रानी की सराय थाने पर तैनात सूरज कुमार पांडेय को भी पुलिस लाइन भेजा गया है।

इस प्रकार जिले के 16 थानों से कुल 34 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादले भी किए गए हैं। कुल 19 थानों से 94 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें सिधारी थाने से 16, बरदह थाने से 2, फूलपुर थाने से 2, जीयनपुर थाने से 4, कोतवाली से 10 और रानी की सराय थाने से 16 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।

इसके साथ ही कंधरापुर थाने से 10, मुबारकपुर थाने से 9, जहानागंज थाने से 2, बिलरियागंज थाने से 4, रौनापार थाने से 5, अतरौलिया थाने से 3 और महाराजगंज थाने से 3 पुलिस कर्मियों को जिले के अन्य स्थानों पर भेजा गया है। वहीं सरायमीर थाने से 2 तथा पवई, तहबरपुर, देवगांव और गंभीरपुर थानों से एक-एक पुलिस कर्मियों का भी स्थानांतरण किया गया है।

वहीं बरदह थाने में पासपोर्ट कार्य देख रहे अजीत कुशवाहा के खिलाफ भी पासपोर्ट के नाम पर आर्थिक अपराध की लगातार शिकायतें मिलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अजीत कुशवाहा लंबे समय से थाने पर तैनात हैं और उनके खिलाफ मिल रही शिकायतों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। जिले में हुई इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अपने कार्य व्यवहार में पारदर्शिता रखें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इससे पूर्व भी भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज कर एक सब इंस्पेक्टर को जेल भेजा जा चुका है, जबकि बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000