संभल हिंसा में CO अनुज चौधरी सहित कई पुलिस कर्मियों पर FIR का आदेश देने वाले CJM विभांशु सुधीर हटाए गए, सुल्तानपुर ट्रांसफर किया... उत्तरप्रदेशसम्भल संभल हिंसा में CO रहे अनुज चौधरी सहित कई पुलिसकर्मियों पर FIR का आदेश देने वाले CJM विभांशु सुधीर हटाए गए, सुल्तानपुर किया ट्रांसफर By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jan 21, 2026 234 संभल के चंदौसी में सीजेएम विभांशु सुधीर को आज हटा दिया गया। उन्हें हटाया ही नहीं गया, बल्कि उन्हें डिमोट भी किया गया है। विभांशु सुधीर ने ही संभल हिंसा मामले में तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। संभल के नए CJM आदित्य सिंह होंगे। आदित्य सिंह ने ही सिविल जज (सीनियर डिविजन) रहते हुए जामा मस्जिद सर्वे के आदेश दिए थे। एक तरह से इन्हें प्रमोशन दिया गया है। सीजेएम विभांशु सुधीर का तबादला सुल्तानपुर कर दिया गया है। ध्यान देने वाली बात ये है कि विभांशु सुधीर को सीजेएम से हटाकर सिविल जज (सीनियर डिविजन) यानि डिमोशन वाला पद दिया गया है। संभल सीओ रहे अनुज चौधरी के खिलाफ एफआईआर का आदेश देने वाले संभल के चंदौसी में सीजेएम विभांशु सुधीर को हटा दिया गया। हटाया ही नहीं गया डिमोट भी किया गया है। समाचार 234 Share