पुलिस विभाग में मचा हड़कंप: महिला दरोगा पर रिश्वत मांगने व प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने की आत्महत्या की कोशिश

यूपी के बागपत जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशश की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। मेरठ में उसका इलाज चल रहा है। डाॅक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। युवक ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया है। घटना बागपत कोतवाली की है। युवक की पहचान फिरोज के रूप में की गई है।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जहर खाने से पहले युवक ने वीडियो बनाया था। युवक ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पुलिस ने उसे बेवजह थाने बुलाकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि एक मामले में निपटारा करने के नाम पर पुलिस उससे रिश्वत की मांग कर रही थी।

महिला दरोगा पर भी रिश्वत मांगने का आरोप

युवक ने महिला दरोगा सीमा समेत थाने के अन्य पुलिसकर्मियों पर पैसे के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। वीडियो में युवक महिला थाने में मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया है।साथ ही वीडियो में युवक यह भी कर रहा है मेरे साथ की गई मारपीट की घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैट है, जिसका जांच की जा सकती है।

जहरीला पदार्थ खाने के बाद फिरोज की हालत बिगड़ गई, जिसके तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।डाॅक्टरों के अनुसार युवक की हालात अभी भी गंभी बनी हुई है।

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि किसी भी स्तर पर पुलिसकर्मियों की लापरवाही या गलत आचरण सामने आता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं एएसपी बागपत प्रवीण चौहान ने बताया की वायरल वीडियो और पूरी घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000