मेडिकल में लेना था एडमिशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट नहीं बनने पर, युवक ने डॉक्टर बनने की सनक में खुद काट डाला पैर का पंजा

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में MBBS में एडमिशन लेने के लिए एक युवक ने हैरतअंगेज कारनामा कर डाला। दिव्यांग सार्टिफिकेट हासिल करने के लिए वह खुद को एनेस्थीसिया का इंजेशन देकर अपने बाएं पैर का पंजा काट दिया। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए जानलेवा हमला करने का आरोप लगाकर मुकदमा भी दर्ज कराया। हालांकि, छानबीन के दौरान पुलिस ने खुलासा कर दिया। दरअसल, लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव निवासी सूरज भास्कर खेत में स्थित मकान पर सो रहा था। बीती 18 जनवरी की रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसके बाएं पैर का पंजा कटा मिला। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना देते हुए उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया।

भाई ने दर्ज कराई थी FIR

इस मामले में सूरज के भाई आशीष भास्कर ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसका भाई खेत में स्थित मकान पर सो रहा था। इस दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने पहुंचकर उसके साथ मारपीट की और उसके बाएं पैर का पंजा काट दिया। घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई थी।

ऐसे हुआ खुलासा

दरअसल, केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जब पीड़ित और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेनी शुरू की तो उनके बयानों के भिन्नता मिली। सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस ने काफी छानबीन की, लेकिन उस दौरान वहां किसी दूसरे की लोकेशन नहीं मिली।  हालांकि घायल युवक के प्रेमिका से बातचीत के दौरान पुलिस को बड़े सबूत हाथ लग गए।

पुलिस ने जब घर से लेकर घटनास्थल तक छानबीन की तो सूरज भास्कर की डायरी हाथ लगी। इस डायरी में सूरज अपने बारे में लिखता था। एक पेज पर उसने लिखा था कि वह 2026 में किसी भी तरह MBBS में एडमिशन लेकर रहेगा।

MBBS की कर रहा था तैयारी

बता दें कि सूरज MBBS की तैयारी कर रहा था। पिछले साल वह दिव्यांग कोटे से एडमिशन लेने के लिए प्रयास किया था, लेकिन BHU अस्पताल वाराणसी से काफी प्रयास के बावजूद उसका दिव्यांग सर्टिफिकेट नहीं बनाया गया। डॉक्टर बनने की सनक में उसने जो कदम उठाया, वह बेहद खौफनाक निकला।

खुद को दी एनेस्थीसिया की डोज, फिर काटे पैर

दिव्यांग सर्टिफकेट लेने के लिए सूरज ने खुद को एनेस्थीसिया की डोज दी और बाएं पैर का पंजा काट दिया। पंजा काटने के बाद घरवालों को फोन करके बताया कि कई लोग आकर उसकी पिटाई किए और पैर का पंजा काट दिए। हालांकि छानबीन के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूर खेत में फेंके गए एनेस्थीसिया इंजेक्शन के रैपर और डिस्पोजल को बरामद किया है। अब कटे हुए पैर के पंजे की बरामदगी के लिए पुलिस सूरज से पूछताछ करेगी।

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

इस मामले में जौनपुर के ट्रेनी IPS गोल्डी गुप्ता ने बताया कि सूरज भास्कर MBBS में एडमिशन लेना चाहता था। एडमिशन न मिल पाने से वह काफी परेशान था। जांच में उसकी डायरी मिली, जिसमें वह लिखा था कि वह 2026 में किसी भी तरह एडमिशन लेकर रहेगा। छानबीन के दौरान इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों से यह पाया गया कि घटनास्थल पर सूरज और उसके परिवार वालों के अलावा और कोई नहीं गया था।

घटनास्थल के पास खेत में फेंके गए एनेस्थीसिया के रैपर और डिस्पोजल मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सूरज ने खुद को इंजेक्शन देकर तब पैर का पंजा काटा। हालांकि अभी उसका एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। स्थिति खतरे से बाहर है। कटे हुए पैर की बरामदगी के लिए उससे पूछताछ करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। सूरज ने दिव्यांग सर्टिफिकेट के सहारे MBBS में एडमिशन लेने के लिए ऐसा कदम उठाया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000