आयुष केसरवानी की (फाइल फोटो) उत्तरप्रदेशअपराधचित्रकूट व्यापारी के बेटे का अपहरण, फिरौती न मिलने पर हत्या By Pratibha Rajdar Last updated Jan 23, 2026 384 चित्रकूट के बरगढ़ थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के बेटे आयुष केसरवानी की अपहरण करने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने 40 लाख की फिरौती की मांग की थी, जिसे पूरा न होने पर उन्होंने मासूम की जान ले ली। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है और बरगढ़ थाना छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी शुरू की, जिसके बाद बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें अपहरण और हत्या के वांछित मुख्य आरोपी इरफान को पैर में गोली लगी। एक आरोपी की मौत, दूसरा गंभीर हालत में रेफर इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, दूसरे आरोपी कल्लू की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। समाचार 384 Share