IPS और दारोगा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग: वांटेड क्रिमिनल जानू का एनकाउंटर, प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए बना था ‘क्रिमिनल’

दिल्ली पुलिस के सरकारी हथियार छीनकर फरार हुए ₹50,000 के इनामी बदमाश अविनाश उर्फ जानू को पुलिस ने शुक्रवार को फिरोजाबाद के टूंडला इलाके में एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह मुठभेड़ उस वक्त बेहद खतरनाक हो गई जब बदमाश ने सीधे पुलिस टीम के नेतृत्व कर रहे अधिकारियों पर फायरिंग कर दी। दरअसल, दिल्ली पुलिस की टीम जब टूंडला में बदमाश की घेराबंदी कर रही थी, तभी खुद को घिरा देख अविनाश ने पिस्टल निकाल ली।

उसने IPS ऑफिसर मेल्विन वर्गिस और इंस्पेक्टर रामकुमार की तरफ जान से मारने की नीयत से सीधे गोलियां चलाईं। गोलियां दोनों अधिकारियों के सीने पर लगीं, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट में जाकर फंस गईं। इस दौरान पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश अविनाश के दोनों पैरों में गोलियां लगीं और उसे दबोच लिया गया।

पुलिसकर्मी पर हमला कर छीनी थी सरकारी पिस्टल

आरोपी अविनाश उर्फ जानू दिल्ली के मालवीय नगर का रहने वाला है। उसने बीते 22 जनवरी को साउथ वेस्ट दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव में एक बीट ऑफिसर पर जानलेवा हमला किया था और उनकी सरकारी पिस्टल छीनकर फरार हो गया था। दिल्ली पुलिस की टीम सर्विलांस के जरिए उसका पीछा कर रही थी, जिसके बाद उसकी लोकेशन फिरोजाबाद के टूंडला में मिली।

प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए बना ‘क्रिमिनल’

दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक, अविनाश एक बेहद शातिर अपराधी है। उसके अपराध की दुनिया में कदम रखने की कहानी भी अजीब है। बताया जाता है कि अपनी प्रेमिका के महंगे खर्चे और शौक पूरे करने के लिए उसने साल 2012 में पहली बार लूट की वारदात को अंजाम दिया था। हैरत की बात यह है कि उसने अपनी पहली ही वारदात थाने के सामने ही की थी।इसके बाद वह लगातार वारदातों को अंजाम देता रहा और पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया। फिलहाल, घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस उससे यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000