“अचानक धमाका” और 10 दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र स्थित रानीबाग इलाके में देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक हुए एक जोरदार ब्लास्ट के बाद कई दुकानों में भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास की करीब 10 दुकानें भरभराकर गिर गईं और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गईं। जलती हुई दुकानों के बीच से बार-बार ब्लास्ट जैसी आवाजें आने के कारण स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और कोई भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

घटना की जानकारी मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।आग और धमाकों की वजह से इलाके में देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

10 दुकानें भरभराकर गिर पड़ीं

बताया जा रहा है कि रानीबाग इलाके में विनोद यादव नाम के शख्स ने कुल 10 दुकानें किराए पर दे हुई थीं। इनमें से एक दुकान में अरविंद केसरी पर्चून की दुकान चलाते थे, रोज की तरह अरविंद केसरी रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे।इसके कुछ ही देर बाद अचानक जोरदार विस्फोट हुआ और देखते ही देखते दुकानों में भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि सभी 10 दुकानें भरभराकर गिर पड़ीं और आग की लपटों में घिर गईं। दुकानों से लगातार ब्लास्ट की आवाजें आती रहीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

भयंकर आग देखकर आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन लगातार हो रहे धमाकों के कारण कोई भी आग के पास जाकर उसे बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सका, करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान विस्फोट और आग की भेंट चढ़ गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि मलबा 50 मीटर दूर तक फैल गया, यही नहीं दुकान में लगे शटर भी उड़कर सड़क पर जा गिरे।

स्थानीय शत्रुघ्न ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह अपने घर में टीवी बंद कर रहे थे, तभी अचानक इतना तेज धमाका हुआ कि मैं जिस चौकी पर बैठा था वह भी हिल गई। पूरी चौकी तक हिल गई। उन्होंने बताया कि बाहर निकलकर देखा तो दुकानें जल रही थीं और लगातार ब्लास्ट हो रहा था। धमाका इतना जोरदार था कि एक ही झटके में कई मकान गिरते नजर आए, जिससे ऐसा लगा कि किसी ने ब्लास्ट किया हो।

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं इस मामले में सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि घटना में दो दुकानें पूरी तरह गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जबकि आठ दुकानों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले तेज ब्लास्ट की आवाज आई और उसके बाद आग लगी।फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विस्फोट के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000