पुलिस चौकी के पास कारोबारी को थार से कुचला:25 मिनट तक दोनों पैरों पर चढ़ाए रखा पहिया

राजधानी के गोमतीनगर स्थित चर्चित समिट बिल्डिंग परिसर में गुरुवार देर रात खौफनाक वारदात हुई। मोरंग कारोबारी पवन पटेल को कुछ दबंगों ने अपनी थार गाड़ी के नीचे कुचल दिया। संवेदनहीनता की हद तो यह रही कि आरोपियों ने करीब 25 मिनट तक पवन के दोनों पैरों पर गाड़ी का पिछला पहिया चढ़ाए रखा, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं बेहोश हो गए।

सरोजनीनगर निवासी पवन पटेल अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने समिट बिल्डिंग गए थे। रात करीब 1 बजे जब वे बाहर निकल रहे थे, तब उन्होंने देखा कि पार्किंग में कुछ युवक आपस में झगड़ रहे हैं। पवन ने नेकदिली दिखाते हुए उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उन पर ही टूट पड़े। दबंगों ने पवन के दोस्त प्रशांत की चेन लूटने की कोशिश की और विरोध करने पर पवन को थार से टक्कर मार दी।

जब पवन के दोस्तों ने भाग रहे आरोपियों को रोकने के लिए गार्ड से गेट बंद करवाया, तो आरोपी और उग्र हो गए। उन्होंने थार को बैक किया और पवन को कुचल दिया। पवन के पैरों पर पहिया चढ़ाकर आरोपी वहीं रुक गए। पवन दर्द से चीखते रहे, लेकिन आरोपी उनके दोस्तों को बेल्ट से पीटते रहे। पास की पुलिस चौकी से जब सिपाही मौके पर पहुंचे, तब तक पवन बेहोश हो चुके थे। पुलिस ने लोगों की मदद से पवन को गाड़ी के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुँचाया।

विभूति खंड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो आरोपियों आकाश यादव और मोहित मेवाड़ी (निवासी रुद्रपुर, उत्तराखंड) को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल हुई थार गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     हाईकोर्ट लखनऊ ने दिया आदेश; मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के विरुद्ध 10,000 रुपये का जमानती वारंट (Bailable Warrant) को कराया जाए, तामील     |     मेरठ और मेरठ मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑनलाइन ठगी का अनोखे सिंडिकेट का हुआ खुलासा, एक दरोगा सस्पेंड     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000