पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जाति जनगणना का उठाया मुद्दा,गजट नोटिफिकेशन पर किए सवाल

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर जाति आधारित जनगणना का मुद्दा उठाया है। सरकार के जनगणना गजट नोटिफिकेशन पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा है कि इसमें जाति का कॉलम कहां है,आप किसकी गणना करने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी सरकार पर करारा हमला बोलते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि हमें खुद ही आरक्षण की लड़ाई लड़नी होगी।भाजपा ने जनगणना की अधिसूचना में जाति का कॉलम तक नहीं डाला है,जो कि एक स्पष्ट संकेत है कि भाजपा जाति जनगणना नहीं करना चाहती है।इस पूरे मामले को अखिलेश ने पीडीए समाज के साथ साजिश की बात कही।

अखिलेश यादव ने कहा कि जनगणना की अधिसूचना में जाति का कॉलम तक नहीं है,गिनेंगे क्या,जातिगत जनगणना भी भाजपा का जुमला है,भाजपा का सीधा फार्मूला है, न गिनती होगी, न आनुपातिक आरक्षण-अधिकार देने का जनसांख्यिकीय आधार बनेगा। अखिलेश ने कहा कि जातिगत जनगणना न करना पीडीए समाज के खिलाफ भाजपाई साजिश है। अखिलेश यादव ने पोस्ट में आगे लिखा कि आज भाजपा पर भरोसा करने वाले अपने को ठगा हुआ ही नहीं,बल्कि घोर अपमानित भी महसूस कर रहे हैं।भाजपा में जो कार्यकर्ता और नेता अब तक जातिगत जनगणना करवाने का दावा कर रहे थे, वे अब अपने समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं बचे हैं,वे अब गले से भाजपाई पट्टा और घरों,दुकानों,वाहनों से भाजपा का झंडा उतारने के लिए मजबूर हैं।

अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा कि पीडीए को अपने मान-सम्मान,आरक्षण और अधिकार की लड़ाई खुद लड़नी होगी।अब जब विरोध होगा तो छलजीवी भाजपा फिर कहेगी ये टाइपिंग मिस्टेक हो गई।भाजपा अब इतनी बुरी तरह एक्सपोज हो गयी है।अखिलेश ने कहा कि सबको मालूम है कि अपने गलत मंसूबों के भंडाफोड़ होने के बाद आगे क्या करेगी।दरअसल ये भाजपाई चालाकी नहीं,भाजपाई बेशर्मी है। अखिलेश ने कहा कि अब शब्दकोशों में वचन-विमुखी भाजपा का मतलब धोखा लिख देना चाहिए।

बता दें कि जाति आधारित जनगणना की मांग विपक्ष लगातार कर रहा है।इस क्रम में सरकार से जनगणना में जातीय आधार पर लोगों की गिनती किए जाने की मांग की गई है।साल 2020 में जनगणना 2021 के लिए आदेश जारी किया गया था। कोरोना काल में जनगणना कार्य को पूर्ण नहीं कराया जा सका। अब सरकार जनगणना-2027 का नोटिफिकेशन जारी की है। सरकार के स्तर पर पहले जातीय जनगणना की बात कही गई थी।हालांकि सरकार की ओर से जारी गजट नोटिफिकेशन में इसका जिक्र विस्तार से नहीं है।जनगणना के नोटिफिकेशन में 12वें नंबर पर एक सवाल- क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति या अन्य से संबंधित है?का जवाब गणना अधिकारियों को हासिल करना है।इसी पर अब पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सवाल खड़े किए हैं।अखिलेश ने जनगणना नोटिफिकेशन की कॉपी शेयर कर सवाल खड़ा किया है।

जनणना में इन सवालों के लिए जाएंगे जवाब

भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर)

जनगणना मकान नंबर

जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री

जनगणना मकान की दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री

जनगणना मकान की छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री

जनगणना मकान के उपयोग

जनगणना मकान की हालत

परिवार क्रमांक

परिवार में सामान्य तौर पर रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या

परिवार के मुखिया का नाम

परिवार के मुखिया का लिंग

क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति या अन्य से संबंधित है

मकान के स्वामित्व की स्थिति

परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या

परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या

पेयजल का मुख्य सोत

पेयजल श्रोत की उपलब्धता

प्रकाश का मुख्य सोत

शौचालय की सुलभता

शौचालय का प्रकार

गंदे पानी की निकासी

स्नानगृह की उपलब्धता

रसोईघर और एलपीजी-पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता

खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन

रेडियो, ट्रांजिस्टर

टेलीविजन

इंटरनेट सुविधा

लैपटॉप-कंप्यूटर

टेलीफोन, मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन

साइकिल, कंप्यूटर, मोटरसाइकिल, मोपेड

कार, जीप, वैन

परिवार की ओर से उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज

मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी संसूचना के लिए)

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000