इस्तीफा देने वाले सिटी मजिस्ट्रेट का आरोप…’मुझे जिलाधिकारी आवास में बनाया गया बंधक

बरेली। यूजीसी बिल के विरोध में इस्तीफा देने वाले पीसीएस अफसर और बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री सोमवार शाम जिलाधिकारी आवास से बाहर निकलकर मीडिया से बात की। उन्होंने डीएम आवास में उन्हें बंधक बनाने का आरोप लगाया। हालाकिं जिलाधिकारी ने इन आरोपों से इन्कार कर दिया।

अलंकार अग्निहोत्री के मुताबिक इस्तीफा देने के बाद उनको बातचीत के लिए डीएम आवास बुलाया गया था। अधिकारियों ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया मगर जब बात नहीं बनी तो उनको बंधक बना लिया गया। आरोप लगाया कि लखनऊ से डीएम अविनाश सिंह के पास किसी अधिकारी का फोन आया था जिसमें मुझे अपशब्द कहे गए। लखनऊ से मुझे बंधक बनाने के निर्देश उन्हें मिल रहे थे।

बाथरूम में जाकर फोन पर बात कर रहे डीएम अविनाश सिंह की सारी बातचीत उन्होंने सुन ली और उनके बाहर आने से पहले ही बार एसोसिएशन के सचिव दीपक पाण्डेय को फोन लगाकर बताया कि उन्हें बंधक बना लिया गया है। बार सचिव को बताने के बाद क्योंकि ये खबर मीडिया तक भी पहुंच गई थी इसलिए उन्हें आनन फानन में छोड़ा गया। इस बीच वह 45 मिनट तक बंधक बने रहे।

पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि वह अपनी सुरक्षा कारणों से अब अपना आवास भी खाली कर रहे हैं। अगर बार सचिव दीपक पाण्डेय नहीं होते तो मुझे पूरी रात बंधक बना लिया गया होता। उधर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बंधक बनाए जाने की बात से इनकार किया। कहा कि केवल बातचीत के लिए उन्हें बुलाया गया था। उन्हें बाकायदा चाय पिलाकर वापस भेजा गया है।

इससे पहले सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा देने की बात कहकर सबको चौंका दिया था। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में माघ मेले के दौरान ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के शिष्यों की शिखा पकड़कर मारपीट और यूजीसी बिल के विरोध में यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या पर अविमुक्तेश्वरानंद के बटुक शिष्यों को चोटी खींच कर मारा गया। ब्राह्मणों के लिए चोटी का महत्व होता है, वह खुद एक ब्राह्मण हैं लिहाजा उनकी नजर में बेहद आपत्तिजनक है।

दूसरा कारण उन्होंने भारत सरकार द्वारा जारी यूजीसी रेग्लुयलेशन 2026 के प्रावधानों पर भी ऐतराज जताया। कहा किए नए प्रावधानों सामान्य वर्ग के खिलाफ हैं। ये प्रवाधान सामान्य वर्ग से भेदभाव करने वाला है।उन्होंने कहा कि हमारे सामान्य वर्ग के जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं। वह केवल एक कॉर्पोरेट कंपनी के कर्मचारी की तरह बनकर रह गए हैं। वह अब इस तंत्र का हिस्सा नहीं बन सकते। क्योंकि अब गणतंत्र नहीं बचा केवल भ्रम तंत्र बचा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000