उत्तरप्रदेशअपराधकानपुर नगर नशे में धुत पिता ने 8 साल की बेटी के साथ किया रेपःपत्नी की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार By Pratibha Rajdar Last updated Jan 28, 2026 347 कानपुर। फजलगंज में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया। एक महिला ने अपने पति पर 8 साल की बेटी से रेप करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पीड़िता के अनुसार उसके पति मजदूरी करते है और शराब के लती है। उनकी आठ साल की बेटी और तीन साल का बेटा है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वह भी घरों में काम करती है। आरोप है कि दिन के वक्त जब वह काम पर जाती थी, तो अक्सर उसका पति नशे की हालत में घर आकर बेटी से अश्लील हरकत करता था। बीते कुछ दिनों से बेटी गुमसुम रहने लगी, जिस पर उन्होंने बेटी से पूछा तो उसने आपबीती बताई। जिसके बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ फजलगंज थाने में मामले की शिकायत की। फजलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। इस बीच मंगलवार सुबह आरोपी पत्नी को धमकाने पहुंचा, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। अपराध 347 Share