ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़ा ने बाहर निकाला:अविमुक्तेश्वरानंद को फर्जी और 10 में से 9 महामंडलेश्वर को कहा था झूठा

प्रयागराज।  शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर विवादित बयान देने पर महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से बाहर निकाल दिया गया है। अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने वीडियो जारी कर बताया कि अखाड़े के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि अब ममतानंद गिरि का अखाड़े से कोई संबंध नहीं है। वह न पदाधिकारी हैं, न सदस्य।

डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा, ज्योतिष पीठ से जुड़े विवादों के कई ऐतिहासिक और परंपरागत आयाम हैं, जिन पर अखाड़ा कोई पक्ष नहीं लेता। मौनी अमावस्या स्नान के दौरान बटुकों के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना पर दुखद है। किसी भी संवेदनशील विषय पर अखाड़े की अनुमति के बिना बयान देना संगठनात्मक मर्यादा का उल्लंघन है।

आचरण पर उठाए थे सवाल

 25 जनवरी को ममतानंद गिरि उर्फ ममता कुलकर्णी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की भूमिका और आचरण पर सवाल उठाए थे। कहा था कि 10 में से 9 शंकराचार्य झूठे है। उनके ज्ञान के स्तर पर भी सवाल उठाए थे। उनसे दो सवाल भी किए थे, जिसमें शंकचारार्य की नियुक्ति के संबंध में था और दूसरा करोड़ों की भीड़ में पालकी लेकर निकलने की क्या जरूरत थी? उन्होंने कहा था कि ऊंचे धार्मिक पद पर बैठने से पहले व्यक्ति को अहंकार छोड़ना चाहिए।

धर्म और राजनीति अलग-अलग 

ममतानंद गिरि उर्फ ममता कुलकर्णी ने कहा था कि शंकराचार्य के चलते उनके शिष्यों को पिटाई और अपमान झेलना पड़ा। अगर स्नान ही करना था तो पालकी से उतरकर किया जा सकता था। यह भी कहा था कि धर्म और राजनीति दोनों अलग-अलग चीजें है। धर्म में राजनीति और राजनीति में धर्म को नहीं घुसाना चाहिए। उनके इन बयानों को अखाड़े ने अनुशासन और मर्यादा के विरुद्ध माना।

महाकुंभ में मिली थी महामंडलेश्वर की उपाधि

ममतानंद गिरि उर्फ ममता कुलकर्णी पहले भी चर्चा में रही है। महाकुंभ के दौरान 23 जनवरी 2025 को किन्नर अखाड़े ने उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी थी। उस समय संत समाज के कुछ वर्गों ने इस निर्णय पर आपत्ति जताई थी। बाद में उन्होंने स्वयं पद छोड़ने की घोषणा की, फिर कुछ ही दिनों में अपना फैसला वापस ले लिया। उनके कई सार्वजनिक बयानों ने समय-समय पर धार्मिक और राजनीतिक हलकों में बहस छेड़ी। हालांकि बाद में वो फिर महामंडलेश्वर के पद पर बनी रही।

धार्मिक जीवन अपनाने से पहले ममता कुलकर्णी फिल्म जगत का जाना-पहचाना चेहरा रही है। 1990 के दशक में उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया और लोकप्रियता हासिल की। बाद के वर्षों में उन्होंने आध्यात्मिक मार्ग अपनाने की बात कही और सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाने का दावा किया। हालांकि, समय-समय पर दिए गए उनके बयानों ने उन्हें सुर्खियों में बनाए रखा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000