मंगेतर के 3 टुकड़े करने वाला हंसते हुए गया जेल, पिता समेत 6 दोषियों को उम्रकैद; फार्म हाउस में दफनाया था

रामपुर के पायल हत्याकांड में उसके मंगेतर जहांगीर समेत 6 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। सजा सुनाए जाने के बाद भी सभी दोषी हंसते हुए पुलिस की गाड़ी में बैठे। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें मंगेतर जहांगीर का पिता ताहिर हाथ हिलाते दिख रहा है। दरअसल, पायल से इंगेजमेंट के बाद भी जहांगीर दूसरी लड़की से निकाह करने की तैयारी कर रहा था। जब इस बात का पायल ने विरोध किया, तो जहांगीर ने अपने पिता और नौकर समेत 5 लोगों के साथ मिलकर पायल की हत्या कर दी। उसके बाद लाश के तीन टुकड़े कर नदी किनारे दफना दिया था। यह वारदात 1 नवंबर, 2018 की है। इसके बाद 13 नवंबर, 2018 को नगर कोतवाली में पायल के भाई ने हत्या की फिर दर्ज कराई थी।

अब पढ़िए पूरा मामला

राहिल गंज कोतवाली क्षेत्र में रहता है। वह राहिल कंस्ट्रक्शन का काम करता है। बड़ा भाई मुंबई के होटल में रिसेप्शन पर नौकरी करता है। उसकी बहन पायल 12वीं पास थी। पिता मेंथॉल फैक्ट्री में नौकरी करते थे। वो अब रिटायर होने के बाद घर पर हैं। मां गजाला (50) हाउस वाइफ हैं। राहिल ने बताया- मेरी बहन पायल की इंगेजमेंट थानाकुंडा मोहल्ले में रहने वाले जहांगीर से 6 मार्च, 2014 को हुई थी।

3 साल बाद दोनों की शादी करने की बात हुई थी। जहांगीर इंगेजमेंट के बाद मेरी बहन से लगातार फोन पर बात करता रहता था। दोनों के बीच करीब 4 साल तक बातचीत होती रही। इसी बीच जहांगीर का अफेयर उत्तराखंड के रामनगर की रहने वाली दूसरी लड़की से हो गया। इसके चलते वो पायल से शादी टाल रहा था। इस पर मेरी बहन को शक हुआ तो उसने जहांगीर से इस बारे में बात की। साथ ही विरोध भी करने लगी। इसी दौरान जहांगीर उत्तराखंड की लड़की से निकाह की प्लानिंग करने लगा।

पायल नहीं मानी तो रास्ते से हटाने का प्लान बनाया

राहिल ने बताया कि जहांगीर की शादी करने की प्लानिंग जब पायल को पता लगी तो उसने विरोध किया। लेकिन, जहांगीर नहीं माना। जब बहन शादी की जिद करने लगी तो जहांगीर ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। उसने पिता ताहिर खां, साथी इमरोज, नौकर निसार, प्रभजीत उर्फ सागर और रिश्तेदार दानिश को प्लान के बारे में बताया।

1 नवंबर को बहन को मिलने बुलाया

जहांगीर ने 1 नवंबर, 2018 को मेरी बहन को मिलने के लिए सिविल लाइंस स्थित टैक्सी स्टैंड बुलाया। वहां पर जहांगीर और इमरोज स्कूटी लेकर खड़े थे। दोनों पायल को बहाने से स्कूटी से बैठाकर कोसी नदी के पास अपने फॉर्म हाउस पर ले गए।

इसके बाद सभी ने मिलकर कुल्हाड़ी मारकर पायल की हत्या कर दी। फिर उसके शव के 3 टुकड़े किए। पुलिस से बचने के लिए सभी ने मिलकर फॉर्म हाउस में ही 4 फीट का गड्डा खोदा और उसमें शव के टुकड़ों को दफना दिया।

बहन नहीं लौटी तो भाई ने दर्ज कराई गुमशुदगी

1 नवंबर को बहन पायल के घर नहीं लौटने पर राहिल ने थाना गंज में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच के बाद 13 नवंबर को केस दर्ज कर लिया। इसी दौरान जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया। फिर 26 नवंबर को उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम कराया गया।

जहांगीर से पूछताछ के बाद बाकी आरोपियों पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया। केस के बाद जहांगीर का पिता ताहिर फरार हो गया था। जब पुलिस ने कुर्की का नोटिस जारी कराया, तो एक हफ्ते में ताहिर ने सरेंडर कर दिया।

40 दिन में पुलिस ने फाइल की चार्जशीट

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से जांच की। 40 दिन के भीतर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। इसके बाद ट्रायल शुरू हुआ। इस दौरान 13 गवाह और अन्य सबूत कोर्ट में पेश किए। एडीजे-1 कोर्ट के जज अजय कुमार दीक्षित ने सभी आरोपों को सिद्ध मानते हुए जहांगीर समेत सभी छह आरोपियों को दोषी करार दिया। हर दोषी पर 35-35 हजार का जुर्माना भी लगाया। सरकारी वकील अमित सक्सेना ने बताया- पुलिस की जांच में तीन टुकड़ों में पायल का शव बरामद हुआ था। थाना गंज में केस दर्ज किया गया था। आज कोर्ट ने मंगेतर जहांगीर समेत सभी 6 आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000