SDM की गाड़ी से बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों से भरे ई-रिक्शा को मारी टक्कर; 4 घायल

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के घंटाघर चौराहे पर एसडीएम की कार ने स्कूली बच्चों से भरे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। एसडीएम की गाड़ी की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया और घटना में चार बच्चे चोटिल हो गए। घटना के दौरान SDM अंजलि गंगवार गाड़ी में सवार थी, लेकिन उन्होंने बच्चों का हाल तक नहीं जाना और गाड़ी में ही बैठी रही। इस दौरान घटना देख मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। ई-रिक्शा को खड़ा करा कर बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

ई-रिक्शा चालक वसीम के अनुसार, वह बच्चों को लेकर अलीगढ़ पब्लिक स्कूल की ओर जा रहे थे। जब वह घंटाघर चौराहा पार कर रहा थे, तभी एसडीएम अंजलि गंगवार, जो की साथा चीनी मिल में GM है। उनकी तेज रफ्तार गाड़ी ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा सड़क पर ही पलट गया। ​इस दुर्घटना में 4 बच्चे चोटिल हुए है। चीख-पुकार सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

SDM ने नहीं ली घायल बच्चों की सुध

भीड़ ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए ई-रिक्शा को सीधा किया और घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। ​इस घटना में सबसे अधिक चर्चा और आक्रोश एसडीएम के व्यवहार को लेकर है। प्रत्यक्षदर्शियों और मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि ​हादसे के वक्त एसडीएम अंजलि गंगवार गाड़ी के अंदर ही मौजूद थीं, लेकिन टक्कर के बाद वह गाड़ी से नीचे नहीं उतरीं और न ही घायल बच्चों की सुध ली।

बच्चों का इलाज जारी

स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी देखी गई कि एक जिम्मेदार अधिकारी ने मानवीय आधार पर भी बच्चों की मदद करने की कोशिश नहीं की। ​घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। ​ ई-रिक्शा चालक वसीम ने स्पष्ट रूप से एसडीएम की गाड़ी पर लापरवाही से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। ​अभी तक इस मामले में प्रशासन या संबंधित एसडीएम की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या माफीनामा सामने नहीं आया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000