प्रतापगढ़ में चौकी प्रभारी समेत 3 पर एफआईआर,पॉक्सो कोर्ट ने पुलिस को दिए निर्देश, रेप मामले में कार्रवाई न करने का आरोप

प्रतापगढ़ की एक पॉक्सो अदालत ने सांगीपुर पुलिस को घुइसरनाथ पुलिस चौकी प्रभारी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करने का आदेश दिया है। यह निर्देश अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट पारुल वर्मा की अदालत ने एक आवेदिका के प्रार्थना पत्र पर दिया।अदालत ने सांगीपुर पुलिस को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि घुइसरनाथ चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर इंद्रेश प्रजापति, थाना सांगीपुर में तैनात सिपाही नरेश कुमार और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर निष्पक्ष विवेचना की जाए।

आवेदिका ने बताया कि वह अनुसूचित जाति की एक गरीब महिला है और परिवार का भरण-पोषण करने के लिए ठेले पर अंडे बेचती है। उसके अनुसार, 4 जनवरी 2026 की शाम वह अपने चचेरे देवर और पिता के साथ ठेला लेकर घर लौट रही थी, तभी सड़क किनारे एक अज्ञात वाहन ने उनके ठेले में टक्कर मार दी थी। उस समय किसी परिचित के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

आवेदिका का आरोप है कि कुछ देर बाद चौकी इंचार्ज इंद्रेश प्रजापति और सिपाही नरेश कुमार दो अन्य व्यक्तियों के साथ कार से उसके घर पहुंचे। वहां उसके चचेरे देवर को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया। जब उसने इसका विरोध किया, तो दरोगा, सिपाही और अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर उसके चचेरे भतीजे के साथ मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने उसकी नाबालिग बेटियों को भी लात-घूंसे मारे और एक नाबालिग बेटी के साथ अभद्रता भी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए, अदालत ने पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000