एक और पति मारा गया:प्यार दिखा बांधे हाथ, फिर काटा पति का गला, प्रेमी ने पकड़े थे पैर
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक और बेकसूर पति मारा गया है। पत्नी ने खुद पति को खौफनाक मौत दी। इस दौरान उसके साथ प्रेमी भी था। पत्नी जिस युवक के इश्क में अंधी थी, वो कोई और नहीं बल्कि मारे गए बलराम का भांजा था। हत्याकांड की जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। खुद आरोपियों ने भी पुलिस के सामने हैरान करने वाले राज खोले हैं। दरअसल, शाहजहांपुर के पुवायां में हत्या का शिकार हुए गांव भटपुरा चंदू के बलराम तीन बार पहले भी घर छोड़कर भांजे आदेश के साथ जाने वाली पत्नी पूजा की साजिशों को समझ ही नहीं सके थे। पूजा ने बुधवार रात भी कत्ल से पहले बलराम को फिल्मों की तरह प्यार करते हुए हाथ बांधने के नाटक में शामिल कर लिया था। फिर कुछ देर बिस्तर पर साथ रहने के बाद आदेश को बुलाकर पूजा ने खुद हंसिए से बलराम का गला रेत दिया।
एक-दूसरे के आमने-सामने बैठाकर पूछताछ

‘रात में किसी ने पति की हत्या कर दी है’
बलराम के भाई ने चार लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन को पकड़ा
बलराम की हंसिया से की हत्या
पूछताछ में सामने आया है कि पूजा ने आदेश और रामचंद्र के साथ मिलकर बलराम की हंसिया से गला रेतकर हत्या की है। पति का गला पूजा ने ही रेता था। हत्या के बाद पूजा ने आदेश से हंसिया फिंकवा दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
हत्या के बाद मोबाइल तोड़कर फेंका
पति की हत्या के बाद पूजा ने अपना कीपैड फोन तोड़कर फेंक दिया था। पूजा को शक था कि पुलिस मोबाइल के माध्यम से उसकी साजिश का पता कर सकती है। पुलिस को जांच में पता चला है कि पूजा के मोबाइल नंबर से 28 जनवरी को आदेश को कई बार कॉल की गई।
पुलिस गिरफ्त में आते ही निकल गई कसमों-वादों की हवा
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पूजा और आदेश एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाते थे और साथ रहने की बात कहते हुए किसी भी हद से गुजर जाने की बात कहते थे।
दोनों ने हद से गुजरने की बात सच साबित करते हुए बलराम की हत्या भी कर दी, लेकिन गिरफ्तारी के बाद पूजा और आदेश को सामने बैठाकर पूछताछ की गई तो पूजा आरोप लगाती रही कि आदेश ने उसे मजबूर कर पति की हत्या की साजिश में शामिल कर लिया।
उसने पैर पकड़े थे, आदेश ने गला रेता है। उधर, आदेश ने पूजा को झूठी बताते हुए कहा कि पूजा ने पति की हत्या कर देने और फंसाने की बात कही, जिस कारण उसे मजबूरन आना पड़ा। बताया कि गला पूजा ने ही काटा था।
सात फेरों पर भारी पड़े रहे अवैध संबंध, हो चुकी हैं कई घटनाएं
अवैध संबंधों के चलते पति और पत्नी की हत्या की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। अब बलराम की हत्या से सामने आया है कि सात फेरों के वचनों पर अवैध संबंध भारी पड़ रहे हैं।
भटपुरा चंदू की यह वारदात एक बार फिर साबित करती है कि जब रिश्तों की मर्यादा टूटती है, तो उसका अंजाम कितना खतरनाक हो सकता है।