इंस्टाग्राम पर देख हुई दीवानी: 4 बच्चों की मां 20 साल के प्रेमी के साथ फरार
रायबरेली जिले में सरैया मजरे टेकारी दांदू गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चार बच्चों की मां सन्नो देवी अपने 20 वर्षीय प्रेमी से साथ फरार हो गई। दोनों में इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों के बीच काफी लंबे समय से बातचीत चल रही थी। घटना जिले के डीह थाना क्षेत्र की है। पीड़ित पति राजेश के अनुसार, 16 दिसंबर को उसकी पत्नी डेढ़ साल की बेटी को साथ लेकर घर से चली गई और तब से लापता है। काफी तलाश के बाद भी जब पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला, तो उसने पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।
राजेश ने पत्नी के प्रेमी पर उसे बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम से हुई थी। पीड़ित ने बताया कि दोनों के बीच कई महीनों बातचीत चल रही थी। पत्नी की तलाश में परेशान राजेश अपने मासूम बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा और न्याय की मांग की। उसका कहना है कि बच्चों की देखभाल करना उसके लिए मुश्किल हो गया है और परिवार पूरी तरह टूट चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापता महिला व युवक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिल- प्रशासन ने पीड़ित को जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पहले भी आ चुका है जिले में ऐसा मामला
इंस्टाग्राम पर दोस्ती और प्यार का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटना जिले में हो चुकी है। बीते साल दिसंबर में जिले के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर दिल्ली की एक लड़की से दोस्ती की थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और लड़की युवक के मिलने रायबरेली पहुंची गई और शादी करने की जिद पर अड़ गई।
जब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया, तो लड़की ने जहर खा लिया था, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी। इलाज के लिए लड़की को आसपास के लोगों ने अस्पलात में भर्ती कराया था और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। लड़की ने आरोप लगाया था कि युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया था।