मऊआइमा में मिली युवती की लाश की हुई शिनाख्त, प्रतापगढ़ से लाकर फेंका गया था शव

मऊआइमा में शुक्रवार को ग्राम भवानीगढ़ गोवर्धनपुर में नहर पटरी पर मिली युवती की लाश की शिनाख्त हो गई है। प्रतापगढ़ में हत्या करने के बाद शव छिपाने के लिए यहां फेंका गया था। भाई की शिकायत पर पुलिस ससुरालियों की गिरफ्तारी के लिए प्रतापगढ़ रवाना हो गई है। मृतका के भाई सुनील कुमार मिश्रा ग्राम मैलहा बहरिया निवासी ने बताया कि उसकी बहन मुस्कान मिश्रा (22) की शादी तीन साल पहले प्रतापगढ़ में रानीगंज के ग्राम बरहदा निवासी धीरज कुमार मिश्रा के साथ हुई थी। अतिरिक्त दहेज न मिलने पर ससुरालियों ने बहन मुस्कान मिश्रा की हत्या कर शव मऊआइमा क्षेत्र में छिपाने के लिए नहर पटरी पर फेंक दिया था। थाने में दहेज हत्या की तहरीर दी गई है। मऊआइमा पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए रानीगंज रवाना हो गई है।

गले और कमर के पास मिले थे चोट के निशान

मऊआइमा थाना क्षेत्र के गांव भवानीगढ़ सभा हटिया और गोवर्धनपुर से बहरिया जाने वाले मार्ग के निकट शारदा सहायक नहर की पटरी पर शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवती का शव देखा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर एसीपी फूलपुर विवेक यादव, मऊआइमा थाना प्रभारी पंकज अवस्थी समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे थे। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवती की हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। युवती गुलाबी रंग की टी शर्ट, नीले रंग की जींस और पैर में मोजे पहने थी। उसकी कलाई पर कलावा भी था। उसके गले और कमर के नीचे चोट के निशान मिले हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000