कारोबारी ने कार के अंदर खुद को मारी गोली: घरवालों से फोन पर बोला- अब जीने का मन नहीं

आगरा में ऑयल मिल कारोबारी ने कार के अंदर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले कारोबारी ने अपने परिवार को फोन किया। कहा कि अब मैं जीना नहीं चाहता हूं। मन भर गया है।

कारोबारी विश्वजीत ने घर से करीब 300 मीटर दूर जाकर अपनी रिट्स कार में गोली मारी। जब तक पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तब तक कारोबारी की मौत हो चुकी थी। कार के अंदर पुलिस को तमंचा और पिस्टल मिली।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके पास से करीब 9 हजार रुपए, शराब की बोतल और डैशबोर्ड में ब्लड जांच रिपोर्ट मिली। घटना शनिवार रात 10 बजे शास्त्रीपुरम डीपीएस के पास की है।

अब जानिए पूरा मामला…

एक्सीडेंट के बाद लंबे समय तक इलाज चला था

शास्त्रीपुरम के रहने वाले विश्वजीत (30) की ऑयल मिल थी। विश्वजीत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता अमर रजावत केनरा बैंक में बैंकिंग करसपेंडेंट हैं।

परिवार ने बताया कि विश्वजीत का एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद उनका इलाज चल रहा था। वह मानसिक रूप से परेशान थे। इससे पहले भी वह दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। एक बार वह दो मंजिला छत से कूद गया था, जबकि दूसरी बार रेलवे ट्रैक पर जाकर जान देने की कोशिश की थी।

तेल मिल जाने की बात कहकर घर से निकला था

पड़ोसी हरिओम सिकरवार ने बताया- घटना वाले दिन विश्वजीत घर से तेल मिल जाने की बात कहकर निकला था। घर से 300 मीटर दूर डीपीएस स्कूल के पास उसने अपनी कार में तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली सिर से पार हो गई। गोली की आवाज सुनकर स्कूल के गार्ड मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार का शीशा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस जांच में सामने आया है कि घर में कोई लाइसेंसी हथियार नहीं है। जिस तमंचे से खुद को गोली मारी वह अवैध है।

कार से गोली चलने की आवाज आई

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया- शनिवार रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शास्त्रीपुरम डीपीएस के पास एक कार खड़ी है। कार से गोली चलने की आवाज आई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

कार को खोलकर देखा तो अंदर एक युवक लहूलुहान पड़ा था। तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को चेक किया तो अंदर एक पिस्टल और तमंचा मिला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000