जलती चिता से लड़की की लाश निकाली: 5 साल से लिव इन में रह रही थी, पिता बोले-बेटी को मार डाला

आगरा में पुलिस ने जलती चिता से युवती की लाश निकाली। वह बीते पांच साल से लिव इन में रह रही थी। युवती धर्म से मुस्लिम, जबकि लड़का हिंदू है। उसकी मौत के बाद साथ रहने वाला युवक अंतिम संस्कार के लिए ले गया था। तभी शिकायत पर पुलिस पहुंच गई।

युवती के पिता ने बताया- मेरी बेटी की मौत नहीं हुई। उसकी हत्या की गई है। आरोपी 5 साल पहले नाबालिग बेटी को फुसला कर भगा ले गया था। इसके बाद से दोनों साथ रह रहे थे। आज वो उसकी हत्या करके चोरी से अंतिम संस्कार करने जा रहा था। घटना बुधवार दोपहर किरावली के जाजऊ गांव की है।

अब पूरा मामला विस्तार से…

किरावली के रहने वाले निजाम ने बताया कि बेटी सना (21) अजीत सिंह के साथ 5 साल से लिव इन में रह रही थीं। अजीत सिंह फाइनेंस का काम करता था। उसका हमारे घर आना-जाना था।

उस समय जब वो नाबालिग थी, तभी अजीत उसे बहला-फुसलाकर उसको भगा ले गया था। तब से युवती जाजऊ में उसके साथ ही रह रही थी। आज बुधवार दोपहर तीन बजे बेटी की मौत हो गई।

बिना बताए अंतिम संस्कार किया

अजीत सिंह ग्रामीणों के साथ युवती के शव को गांव के ही श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए ले गया। इस बीच सना के घर वालों ने पुलिस को हत्या की शिकायत दी। आनन-फानन में फतेहपुर सीकरी थाना पुलिस श्मशान घाट पहुंची। यहां युवती की चिता जल रही थी।

पुलिस टीम ने पानी डालकर चिता की आग को बुझाया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आरोपी अजीत को मौके से हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

पिता ने कहा- बेटी की हत्या की गई

पिता निजाम ने बताया- अजीत सिंह मेरे घर किस्त लेने आता था। तभी मेरी नाबलिग बेटी को बहला फुसलाकर साथ ले गया था। बाद में उसने मेरी सना बेटी का धर्म परिवर्तन भी करा दिया। कुछ समय बाद ही अजीत सिंह ने बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। मेरी बेटी की हत्या की गई है।

किरावली इंस्पेक्टर आनंद वीर सिंह ने बताया-

” आरोपित पक्ष का कहना है कि युवती पिछले कुछ समय से बीमार थी। बीमारी से उसकी मौत हुई है। मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। युवती के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। नाबालिग अवस्था में ले जाने, कथित विवाह, धर्म परिवर्तन और मौत के कारण की गंभीरता से जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000