उत्तरप्रदेशअपराधप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में चोरों के हौंसले बुलंद:खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर:लाखों के गहने और नकदी लेकर हुए फरार, सुबह घर वालों को चला पता By Pratibha Rajdar On Feb 13, 2026 248 प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली पट्टी थाना क्षेत्र के अखौवा गांव में बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर लाखों रुपये के आभूषण और लगभग 10 हजार रुपये नकद चुरा लिए। चोरों ने घर के पीछे सीढ़ी लगाकर खिड़की तोड़ी और अंदर दाखिल हुए। यह घटना हरिकांत की पत्नी शोभा देवी के घर में देर रात हुई।सुबह जब परिजनों की नींद खुली, तो उन्होंने कमरे का सामान बिखरा हुआ पाया और खिड़की टूटी हुई मिली। आलमारी का ताला टूटा देखकर परिवार को चोरी का पता चला। जांच में पुष्टि हुई कि उसमें रखे कीमती गहने और नकदी गायब थे।सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक कमलेश कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 248 Share