लखनऊ कोर्ट परिसर में बम की सूचनाः घंटों से चल रहा सर्च ऑपरेशन, डीसीपी समेत बीडीएस की टीम मौजूद; एंट्री रोकी गई

बनारस कचहरी के बाद लखनऊ कोर्ट परिसर में बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई। ई-मेल के जरिए मिली धमकी के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। डीसीपी पश्चिम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

ई-मेल से मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

जानकारी के मुताबिक कोर्ट परिसर में बम रखे होने की सूचना ई-मेल के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं। एहतियातन कोर्ट परिसर को घेराबंदी कर जांच शुरू की गई।

डीसीपी पश्चिम के नेतृत्व में चला अभियान

डीसीपी पश्चिम के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। कोर्ट परिसर के भीतर और बाहर आने-जाने वाले सभी रास्तों पर कड़ी निगरानी रखी गई। संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई।

वकीलों और वादकारियों में मची हलचल

तलाशी अभियान के दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और वादकारियों के बीच हलचल देखी गई। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए आवागमन सीमित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000