इंस्टाग्राम से प्यार, बॉयफ्रेंड निकला टाइल्स वालाः महंगी बाइकों के साथ फोटो देख इंप्रेस हुई, फिर 70 किमी दूर मिलने पहुंच गई

गोरखपुर में नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम पर 17 साल के लड़के से प्यार हो गया। वह बॉयफ्रेंड की महंगी बाइकों के साथ फोटो देखकर इंप्रेस हो गई। दोनों की बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। फिर लड़की सिलाई करने के बहाने लड़के से मिलने जाने लगी। तब जाकर पता चला कि बॉयफ्रेंड टाइल्स लगाने का काम करता है।

टेडी डे के दिन यानी 10 फरवरी को लड़की भाई के साथ 70 किमी दूर बस्ती बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंच गई। वहां उसे पता चला कि जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने कॉल की, लेकिन फोन बंद था। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। तब थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से मंगलवार देर रात नाबालिग लड़की को बस्ती से बरामद कर लिया। बुधवार सुबह लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों पिछले 6 महीने से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। पूरा मामला गोरखनाथ थाना क्षेत्र का है।

गोरखनाथ थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की लड़की सिलाई का काम सीखती है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने छोटे भाई के साथ टेलर के यहां जाने की बात कहकर घर से निकली।

काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई। इसी बीच देर शाम किशोरी के पिता के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई।

कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनकी बेटी और बेटे को घर लाने की बात कही। हालांकि बातचीत के कुछ देर बाद ही वह नंबर भी बंद हो गया। बेटी से संपर्क न हो पाने पर पिता ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही गोरखनाथ थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रेस की। मंगलवार देर रात बस्ती जिले में दबिश देकर लड़की, उसके भाई और उसके बॉयफ्रेंड को बरामद कर लिया। पुलिस किशोरी को सुरक्षित गोरखपुर ले आई है।

सिलाई सीखने के बहाने मिलने जाती थी

पूछताछ में लड़की ने बताया कि 6 महीने पहले इंस्टाग्राम पर हम दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। हम एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। धीरे-धीरे हमें एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद मिलना-जुलना होने लगा।

सिलाई के बहाने मैं घर निकल जाती थी। इसके बाद कभी बस तो कभी ट्रेन पकड़कर मैं बस्ती पहुंच जाती है। यहां अपने बॉयफ्रेंड से मिलती थी। हम दोनों एक-दूसरे से शादी भी करना चाहते हैं।

तहरीर मिलने के बाद की कार्रवाई की जाएगी

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल भी कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई तहरीर मिलने के बाद की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामला की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किशोरी स्वेच्छा से गई थी या किसी प्रकार का दबाव था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000