शादी के बाद दूल्हा निकला किन्नर: विदाई से पहले खुला राज; नेग लेने पहुंचे किन्नर अपने साथ ले गए

बाराबंकी में शादी के बाद दूल्हा किन्नर निकला। बात फैलते ही बाराती भागने लगे। गुस्साए लड़की वालों ने दूल्हे को पकड़कर बंधक बना लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले किन्नर समुदाय के लोग उसे लेकर चले गए।

घटना शुक्रवार की है, गाजे-बाजे के साथ नाचते हुए बाराती पहुंचे। बारात का स्वागत सत्कार हुआ। जयमाल के बाद 7 फेरे हुए। सुबह दुल्हन की विदाई होनी थी। इससे कुछ देर पहले किन्नर नेग मांगने पहुंचे। दूल्हे को देखते ही उन्होंने पहचान लिया।

बात को दबाने के लिए दूल्हा किन्नरों को 23 हजार रुपए देने लगा। इसी बात पर दुल्हन के परिजनों को शक हो गया। दुल्हन के परिजनों ने लड़के को चेक करने की बात कही, तो वह भागने लगा। इस बीच किन्नरों ने दूल्हे के किन्नर होने का खुलासा कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

अब पढ़िए पूरा मामला…

कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की की शादी 6 महीने पहले रामसनेहीघाट क्षेत्र के दिनौना के पूरे गनई गांव निवासी भाग्यचंद्र के बेटे रिशु (22) से तय हुई थी। 13 फरवरी को शादी की डेट तय हुई।

शुक्रवार को बैंड-बाजे के साथ बारात गांव में पहुंची। बाराती नाचते-गाते गांव में दाखिल हुए। दुल्हन के परिवार समेत पूरे गांव ने बारात का भव्य स्वागत किया। इसके बाद शादी की रस्में शुरू हो गईं। जयमाल के बाद बाराती खाना खाकर अपने जनवासे में चले गए थे।

सात फेरे हो चुके थे। विदाई की तैयारियां चल रही थीं। सब कुछ अच्छे से गुजर रहा था। तभी सुबह करीब 4 बजे कादोपुर से किन्नरों की टोली नेग लेने पहुंची। जैसे ही किन्नरों ने दूल्हे को देखा तो उनके होश उड़ गए। दूल्हे और उसके परिवार वालों के चेहरे भी पीले पड़ गए।

दुल्हन के चचेरे भाई ने बताया- आनन-फानन में दूल्हे के परिजनों ने 23 हजार रुपए किन्नरों के हाथ में रख दिए और चुप रहने का इशारा किया। यह सब देख हमें शक हुआ। दूल्हे को चेक करने के लिए कमरे में चलने को कहा, तो उसने इनकार कर दिया और गुस्सा होने का नाटक करने लगा।

तब तक किन्नरों ने बताया कि दूल्हा एक किन्नर है, जो पहले उनके साथ ही घूमता-फिरता था। खबर फैलते ही दूल्हे के परिजन एक-एक करके दबे पांव भागने लगे। जनवासे से आधे से ज्यादा बाराती गायब हो गए।

दूल्हे को बनाया बंधक, बिना दुल्हन लौटी बारात

दुल्हन के गुस्साए परिजनों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। पुलिस मौके पर पहुंची, पर लोकलाज के डर से दुल्हन के परिजनों ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया। दुल्हन के परिजनों ने बाकी बचे बारातियों को जलपान कराया। लड़के वालों ने शादी में खर्च हुए पैसे लौटाने को कहा। पैसे अदा करने के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

इस हंगामे के बाद किन्नरों की टोली परिजनों के चंगुल से छुड़ाकर दूल्हे को अपने साथ ले गई। किन्नरों ने बताया- युवक पहले उन्हीं की टोली के साथ घूमता था। ढोलक बजाता था।

मौसी ने गोद लिया था युवक, अब सभी फरार

दुल्हन के फूफा ने बताया- युवक को उसकी मौसी ने गोद लिया था। युवक बचपन से ही अपनी मौसी के साथ रहता था। हमने लड़के की कदकाठी और हुलिया देखकर यह रिश्ता तय किया था। हमें सच्चाई पता नहीं थी। लड़के के परिवार वालों ने बताया था कि लड़के के नाम 2 बीघा जमीन है। हमें लगा, हमारी बेटी खुशी रहेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000