राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, यूपी विधानमंडल में महिला सदस्यों की संख्या संतोषजनक नहीं

लखनऊ। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आजादी के अमृत महोत्सव पर उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित किया और सदन के सभी सदस्यों को चुने जाने पर बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण है कि लोकसभा के सर्वाधिक सदस्य उत्तर प्रदेश से ही चुने जाते हैं। देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से ही चुनकर बने हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और मुलायम सिंह यादव के योगदान को भी याद किया और कहा कि प्रदेश के विकास में उनका भी उल्लेखनीय योगदान है।

राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे बताया गया कि यूपी विधानसभा में महिला सदस्यों की संख्या 47 है जो कि कुल सदस्यों 403 का 12 प्रतिशत है। वहीं, विधान परिषद में कुल 100 सदस्यों में महिलाओं की संख्या सिर्फ पांच है। जिसे और बढ़ाए जाने की जरूरत है। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव समेत सभी सदस्य शामिल हुए।

विधानमंडल के संयुक्त सदन को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि यूपी विधानमंडल ने देश को कई महान विभूतियां दी हैं। देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से बड़े पदों पर पहुंचे हैं। हमें अपने गणतंत्र पर गर्व है। राष्ट्रपति का संबोधन विधानमंडल के सभी सदस्यों के लिए मार्गदर्शक साबित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए यूपी विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित करने का आग्रह स्वीकार करने के लिए आभार जताया। सीएम योगी ने कहा कि एक साधारण से परिवार में जन्म लेने के बाद देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचना यह भारत के लोकतंत्र के लिए गर्व की बात है।

सीएम योगी ने कहा कि अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के आठ वर्ष पूरे किए। इस अवसर पर उन्होंने देश को पांच मंत्र दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी की अमृत महोत्सव का अर्थ आजादी की ऊर्जा का महोत्सव, स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणा का महोत्सव, नये विचारों का महोत्सव, नये संकल्पों का महोत्सव और आत्मनिर्भरता को प्राप्त करने का महोत्सव। नेता प्रतिपक्ष व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सदन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति का स्वागत किया और उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, पर यह भी सच है कि बिना भेदभाव खत्म हुए बिना किसी भी आजादी का कोई मतलब नहीं है। भले ही कोई कितने बड़े पद पर पहुंच गया हो पर ऐसा नहीं हो सकता है कि उसने भेदभाव का सामना न किया हो।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000